स्व.पण्डित योगेश उपाध्याय को दिया गया श्रद्धांजलि, हत्यारों पर कार्यवाही की मांग

हाथरस के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर की गई हत्या का हम निन्दा करते है और सरकार से मांग करते है कि पीड़ित परिजनों को उचित न्याय दिया जाय। - राजेश कुमार दुबे

अहमद हुसैन, प्रदेश संवाददाता उप्र : सेवरही /कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत सेवरही में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की तरफ से रविवार देर शाम जिलाध्यक्ष के आवासीय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे जुटे सैकड़ो क्षेत्रीय दिग्गज ,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जनपदीय इकाई कुशीनगर के तत्वाधान में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा, श्रद्धांजलि सभा मे जुटे परिषद के कार्यकर्ता व अधिकारी,गत सप्ताह में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर की गई हत्या को लेकर ब्राह्मण संगठन एकजुट होने लगे है।

यह भी पढ़ें :एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 2024 का द्वितीय चरण

फोटो कैप्शन – अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा,

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष ने तमकुहीरोड स्थित अपने आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके हुतात्मा की शांति हेतु प्रतीकात्मक प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दो मिनट मौन व्रत रख रखा गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने कहा कि उक्त हत्या का हम निन्दा करते है और सरकार से मांग करते है कि पीड़ित परिजनों को उचित न्याय दिया जाय। सरेआम जातिसूचक शब्दो के साथ अपशब्दो का प्रयोग करके हाथरस जिलाध्यक्ष की दबंगो द्वारा गोली मारकर हत्या की गई और राजनैतिक दबाव में आकर स्थानीय पुलिस मुख्य आरोपी की बचाव कर रही है। सरकार ने यदि आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा उनके घरों को बुलडोजर से गिराने की करवाई नही करती है तो आंदोलन तय है।मृतक के परिजनों के प्रति हमे भी उदारता दिखानी पड़ेगी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष व परिषद के जनपदीय संरक्षक राम जी पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में पनप रहे अराजकता का हाथरस काण्ड उदाहरण है। हम हत्यारो पर कार्रवाई की मांग करने के साथ ही पीड़ित परिजनों के लिए सरकार से मुवावजा दिलाने की मांग करते है।

सभा को सबोधित करने वालो में मण्डल महासचिव अरविंद पाण्डेय, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक राजीव नयन द्विवेदी, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मिश्र, निटेशमणि, धनंजय मणि त्रिपाठी, अनूप तिवारी, राकेश मिश्रा, हरेन्द्र दुबे, विनोद दिवेदी एडोवोकेट,सन्तोष पाण्डेय, मनोज तिवारी, अभिमन्यु मिश्र आदि प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें :स्व.पण्डित योगेश उपाध्याय को दिया गया श्रद्धांजलि, हत्यारो पर हुई कार्रवाई की मांग