सामाजिक सरोकार से जुड़े गीतों पर कवि लोकेश की मजबूत पकड़,स्वच्छता गीत भी कवि लोकेश की देन

निवर्तमान डीएम डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने भी कवि लोकेश के गीतों का किया है लांचिग

विनोद श्रीवास्तव, बहराइच। युवा गीतकार लोकेश त्रिपाठी ने अपने काव्य जीवन की शुरुआत बहराइच के काव्य मंच से की थी। अपनी कविताओं के माध्यम से आज कवि लोकेश सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों का व्यापक प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :विद्यालय में मनाई गई गाँधी जंयती, चला स्वच्छता अभियान

गौरतलब है निवर्तमान डीएम डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने उनके एक देश भक्ति गीत “है ये तिरंगा हम सबकी उम्मीदों का” व छठ गीत “हे छठी माई सुन ले निहोरा” की लांचिग कलेक्ट्रेट सभागार से की थी। वहीं बीते दिवस जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उनके स्वच्छता गीत “देखो गाड़ी आई” की लांचिग घंटाघर चौक से की है। जिसमे डीएम समेत नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, बीजेपी जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम कारण टेकरीवाल, अधिशाषी अधिकारी प्रमीता सिंह द्वारा स्वच्छ भारत गीत का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा गीत की काफी सराहना की गई और इससे समाज के लोगो में स्वच्छता को लेकर काफी जागरूकता आयेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी ने भी गीत की काफी प्रशंसा की है।

वहीं कवि लोकेश कहते हैं कि मेरे साहित्यिक जीवन में बहराइच का सर्वाधिक योगदान है।आज बहराइच से मिले इस अपार प्रेम से मैं अभिभूत हूं और सम्पूर्ण जनपद का आभारी हूं। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई समाज में योगदान हेतु कविता का माध्यम आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :विद्यालय में मनाई गई गाँधी जंयती, चला स्वच्छता अभियान