समाज सेवा के कामों से मैंने, लोगों से विश्वास और ईमानदारी कमाई है

अरहम ट्रस्ट भागलपुर की ओर से जनाब नीतीश कुमार के जीवन पर आयोजित किए गए भाषण प्रतियोगिता का इनाम 31 दिसंबर 2023 को दिया जाएगा।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता TV9भारत समाचार भागलपुर (बिहार)।  अरहम ट्रस्ट के चेयरमैन रिजवान खान ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखकर उनसे गुजारिश करते हुए कहा है। कि हम बहुत समय से आपके जीवन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करना चाह रहे थे। इस कार्यक्रम का मकसद यह था कि आप देश के सबसे लोकप्रिय और ईमानदार मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें : बोर्डिंगपाड़ा दुर्गा पूजा समिति मंडप को उत्तरी वन संपदा से सजाया गया

आपने अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में बिहार का कायाकल्प कर दिया है। जो देश के आजादी के 55 वर्षों में किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया था। आज बिहार का हर वर्ग आपके कामों से बहुत खुश है। सभी वर्गों की उन्नति हुई है। देश की जनता भी आपके किए गए कामों से बहुत खुश है। आप देश में सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। आप जैसे लीडर देश को सर्दियों में मिलते हैं। हमें आप पर गर्व है। कि आप हमारे नेता मुख्यमंत्री हैं। इसी समाज को लेकर आपके जीवन पर भाषण कंपटीशन अरहम ट्रस्ट भागलपुर की ओर से 31 जुलाई 2023 को किया गया था। जिससे आपके बारे में अपने देश की जनता जान सके। इस कंपटीशन में 16 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें बच्चों ने आपके जीवन पर शानदार भाषण पेश किए। कंपटीशन में भाग लेने वाले बच्चों को इनाम देने का समय भी तय हो गया था। लेकिन मुझे 5 सितंबर 2023 को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिस कारण में बीमार हो गया। मैं अब भी डेढ़ महीना से बेड पर हूं। मैंने अपने जीवन का कीमती 25 वर्षों से भी ज्यादा का समय समाज सेवा में गुजार दिया है। समाज सेवा के कामों में मैंने लोगों से विश्वास और ईमानदारी कमाई है। मैं अपने विचार अपने जीवन का हर एक समय समाज सेवा में समर्पित करता रहूंगा। महोदय नीतीश कुमार साहब आप के जीवन पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का इनाम दिसंबर महीने 2023 में देने का सोचा है। तब तक मेरी सेहत और कुछ बेहतर हो जाएगी। इस कार्यक्रम में आपकी मदद चाहिए। इस कार्यक्रम के लिए आपके हम बहुत एहसानमंद और शुक्रगुजार बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें : बोर्डिंगपाड़ा दुर्गा पूजा समिति मंडप को उत्तरी वन संपदा से सजाया गया