मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना :138 जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ रहने की खाई कसमें
भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार है -सांसद विजय कुमार दुबे
विनय कुमार श्रीवास्तव,जिला संवाददाता :सेवरही /कुशीनगर। पडरौना और सेवरही ब्लॉकपरिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 138 जोड़ों ने सात फेरे लिए।सेवरही ब्लॉक परिसर में 72 जोड़े ने तो पडरौना में 66 जोड़ों ने सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए।
यह भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने ठूठीबारी सीएचसी का किया लोकार्पण
पडरौना ब्लॉक परिसर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार है। इसीलिए इस सरकार में आम आदमी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की प्रगति आसान कर दी है। महिलाओं व लड़कियों के कल्याण के लिए इन योजनाओं का संचालन हो रहा है। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि इस योजना से गरीब परिवार की बेटियों को अधिक लाभ मिल रहा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार की इस योजना की सराहना की।
सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 72 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार व मांगलिक गीतों के बीच शनिवार को पावन परिणय सूत्र में बंधे। जिला प्रशासन की ओर से सेवरही के ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम से लाभान्वित परिवार में परसौनी बुजुर्ग की संध्या कुमारी का माधोपुर बुजुर्ग निवासी विकास चौहान के साथ, पथरवा निवासी नेहा कुमारी का रामचंद्रपुर चंद्रभान निवासी नकुल सैनी,जमसड़ीया की निशा कुमारी का बहौर छपरा निवासी पप्पू मद्धेशिया के साथ,तरया सुकंठ की नीशु कुमारी का बेलवा दुबे निवासी मनीष कुमार के साथ, राजपुर बगहा की रिशु कुमारी का मुबारकपुर के सावन कुमार के साथ, मिश्रौली की सुधा कुमारी का सेमरा हरदो निवासी चंद्रमणि आर्य के साथ, जमसड़ा की अंजली कुमारी का परवार पार निवासी रोशन कुमार के साथ, हफुआ जीवन की अस्मिता कुमारी का पुरैना कटेया निवासी अजय गोड़ के साथ और नौका टोला गाजीपुर निवासी गुड़िया पटेल का सरिसवा निवासी सोनू पटेल के सहित सात फेरों के साथ सात जन्मों के बंधन की डोरी में वैदिक मंत्रोच्चार विधि से संम्पन्न कराया गया।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरी, एडीओ समाज कल्याण आशीष सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार गोंड़, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह, अनिल तिवारी, रामजीत चौहान, सचिन यादव, निखिल उपाध्याय, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश चौबे, धीरज पाठक सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देवरिया सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने सभी जोड़ो आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विजय राय, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक अधिकारी अरुणेंद्र कुमार, बीडीओ सेवरही अनिल राय आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, दुदही के बीडीओ राजाराम कुशवाहा, ज्वाइंट बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, ललन गोड़, रमेश ब्याहुत आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने ठूठीबारी सीएचसी का किया लोकार्पण