महिला ने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

महिला को तड़पता देखकर ससुराल वालों ने महिला हेल्प डेस्कटॉप पर दी सूचना, मायागंज में महिला का चल रहा है ईलाज।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार  भागलपुर  (बिहार)।  एक महिला ने ससुराल में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को तड़पता देखकर ससुराल वालों ने महिला  हेल्प डेस्क को  सूचना दी, महिला का मायागंज के अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें : “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम 129 बीएसएफ की सुर्यचक्र बटालियन द्वारा विभिन्न स्थान पर किया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार तातारपुर थाना क्षेत्र के नया बाजार की रहने वाली कंचन कुमारी नामक महिला ने ससुराल में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को तड़पता देखकर ससुराल वालों ने महिला हेल्प डेस्क को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है, कि महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। किसी बात को लेकर ससुराल में महिला की ससुराल वालों से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया और आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते ही ससुराल वालों को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया है वहीं अभी इस मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें : “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम 129 बीएसएफ की सुर्यचक्र बटालियन द्वारा विभिन्न स्थान पर किया गया