मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं और 12वीं की परीक्षा में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी, तो फिर कैसी होंगी आंसर शीट?
इस साल दोनों कक्षाओं के 16.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा कार्य में करीब 45 हजार अधिकारी शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं , 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही पूरा प्रश्न पत्र हल करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होंगी। अभी तक 20 पेज के उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर बारकोड भी लगा रहेगा। जिससे इसके हेर-फेर की संभावना नहीं रहेगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई है। विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।
उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी तो माना जाएगा नकल….
- इस साल दोनों कक्षाओं के 16.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा कार्य में क़रीब 45 हज़ार अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे।
- बैठक में यह निर्णय भी हुआ है कि सिलाई खुली हुई उत्तर पुस्तिका को नकल प्रकरण में दर्ज किया जाएगा। बैठक में परीक्षा संबंधित जरूरी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई है।
- नकल पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, इस बार प्रश्न पत्रों के बंडलों को थाना से निकालने और वितरित करने में कई सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
- अगर उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी, टूटी या कम पेज की पाई गई तो ऐसी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएंगा। बल्कि नकल का केस दर्ज़ होंगा।
- परीक्षा के दौरान इसका भी ध्यान रखा जाएंगा कि उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी होने पर किसी भी विद्यार्थी को वितरित न की जाएं।
यह भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार जवान घायल।