भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनायी भाजपा का सक्रिय सदस्य

मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया

अविनाश राव,जिला प्रभारी : कुशीनगर। यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगो को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। जिससे पीएम मोदी के नए विजन को साकार किया जा सके।

यह भी पढ़ें :पागल कुत्ते के काटने से दस लोग घायल, ग्रामीण भयभीत

जिसको लेकर सांसद विधायक मंत्री संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 150 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको लेकर कार्यकर्ता बेहद ही उत्सुकता के साथ लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं जिसको लेकर आम लोगों में भी भाजपा के सदस्य बनने पर काफी खुशी अपने आप को महसूस कर रहे है।

कुशीनगर जनपद की तेजतर्रार महिलाओं की आवाज को हमेशा बुलंद करने वाली महिला मोर्चा के जिला महामंत्री व सदस्यता सह प्रमुख रूपम सिंह के द्वारा पीएम मोदी के सपनों को साकार करने के लिए गांव गांव जाकर 1101 लोगों को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया है।

भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने बताया कि जो पीएम मोदी के नए विजन को साकार करना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। जिसे पूरा करने के लिए हम लोग तन मन से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं और ऐसे ही आगे करते रहेंगे। इतनी बड़ी उपलब्धि को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सांसद विधायक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :पागल कुत्ते के काटने से दस लोग घायल, ग्रामीण भयभीत