पूर्व विधायक मुहम्मद अरशद खान के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया

जन्मदिन की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के हाथों केक काटकर किया गया। कवियों और शायरों ने एक-एक अशआर से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गरीब, जरूरतमंदों और असहायों में बिस्किट, काफी और मिष्ठान का वितरण किया गया। जिसको पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

tv9भारत समाचार : दिनेश चंद्र मिश्र,गोरखपुर। नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुहम्मद अरशद खान का जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के नेतृत्व में विभिन्न आयोजनों के बीच मनाया गया। पूर्व विधायक अरशद खान के जन्मदिन पर गरीब, जरूरतमंदों और असहायों में बिस्किट, काफी और मिष्ठान का वितरण किया गया। जिसको पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

यह भी पढ़े :वैश्विक पटल पर सनातन संस्कृति को प्रतिष्ठित किया स्वामी विवेकानंद ने : मुख्यमंत्री

इस मौके पर कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों और शायरों ने एक-एक अशआर से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व विधायक अरशद खान के जन्मदिन की शुरुआत अशफाक हुसैन मेकरानी के हाथों केक काटकर किया गया। समर्थकों ने पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामनाएं की गई।

इस अवसर पर अशफाक हुसैन मेकरानी ने पूर्व विधायक मुहम्मद अरशद खान के जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए लम्बी उम्र की दुआएं की। उन्होंने कहा कि विधायक जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने किया।

इस अवसर पर अशफ़ाक हुसैन मेकरानी प्रदेश अध्यक्ष, आदिल आमीन, अतुल निरंजन, हकीम नक्शबंदी, रविन्द्र चतुर्वेदी, नसीम सलेमपुरी, मुर्तजा हुसैन रहमानी जिलाध्यक्ष डॉ. अभय पाल सिंह,नसीम सलेमपुरी, सुम्बुल हाशमी गोरखपुरी, मुहम्मद यूनूस अंसारी, मिन्नत गोरखपुरी, शिवम् अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े :वैश्विक पटल पर सनातन संस्कृति को प्रतिष्ठित किया स्वामी विवेकानंद ने : मुख्यमंत्री