दो जिलों को जोड़ने वाला पुल बनकर तैयार, परंतु आवागमन बाधित

दो पहिया व चार पहिया वाहन तो दूर की बात, पैदल भी पर नहीं किया जा सकता पुल।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  संग्रामपुर  (मुंगेर)।  मुंगेर एवं बांका जिला को जोड़ने वाला पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल बने महीनो बीत गए हैं। लेकिन अप्रोच पद पर कार्य पूरा नहीं किए जाने से दूर दराज के क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीणों में इसको लेकर काफी नाराजगी दिख रही है। वहीं दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन तो बहुत दूर की बात है। इस पुल को पैदल भी पर करना बहुत बड़ा मुश्किल कार्य हो गया है।

यह भी पढ़ें : पूर्वी रेलवे सियालदाह और हावड़ा तथा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी

वही संवेदक के प्रति काफी आक्रोश है। क्योंकि कुछ ही दिन बाद दुर्गा पूजा शुरू होने वाली है।जिसको लेकर प्रतिमा बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ दुर्गा पूजा में सप्तमी रात्रि को बलि देने की प्रथम है। जो कि सदियों से चली आ रही है। जानकार बताते हैं कि यह बलि प्रथा किसी भी कीमत पर होनी है, चाहे कितनी भी परेशानियों का सामना क्यों न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस पुल के लिए कई सालों तक संघर्ष किया गया है। तब जाकर इस पुल का निर्माण किया गया है। लेकिन अप्रोच पद के कारण अधूरा पड़ा है। जो कि अब नासूर बन गया है।

यह भी पढ़ें : पूर्वी रेलवे सियालदाह और हावड़ा तथा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी