डुगडुगी बजवा कर नियमानुसार अंतर्गत धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में धर्मशाला बाजार चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह डुगडुगी बजवा कर नियमानुसार अंतर्गत धारा 82 सीआरपीसी की करवाही की
दिनेश चन्द्र मिश्र, मंडल प्रभारी : गोरखपुर। चौकी प्रभारी धर्मशाला बाजार अमरेश कुमार सिंह मय हमराह कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल आशीष मौर्य ,और महिला कांस्टेबल साधना यादव के साथ मंगलवार को संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 531/17 धारा 406 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर में वांक्षित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र राम नगीना निवासी कुस्माहा टोला महुआवा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला पुलिस को लेकर के अभियुक्त अशोक उपरोक्त के घर मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में डुगडुगी बजा बजा कर नियमानुसार अंतर्गत धारा 82 सीआरपीसी की करवाही की गई और नोटिस चस्पा की गई।

यह भी पढ़ें :गोपालगंज के टोयटा शोरूम में टोयटा अर्बन क्रूजर टाइजर सिरिंज का हुआ लांचिंग
——————————————————————–
अमन व अमान शांति के साथ मनाएं त्योहार : आदिल अमीन

गोरखपुर। जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि अल्लाह तआला इरशाद फरमाता है कि “ऐ महबूब अपने रब के लिए नमाज पढ़ो और कुर्बानी करो”। कुर्बानी का सिलसिला ईद-उल-अजहा के दिन को मिलाकर तीन दिनों तक चलता है। मुसलमान अल्लाह की रज़ा के लिए कुर्बानी करते हैं। ईद-उल-अजहा त्योहार 17 जून को रवायत के मुताबिक मनाया जाएगा। 17, 18 व 19 जून को रवायत के मुताबिक यानी तीन दिन कुर्बानी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे जानवरों की ही कुर्बानी करें जिसकी हमें भारतीय कानून से इजाजत है जैसे भैंस, बकरा-बकरी, दुंबा, भेड़ आदि। ऐसे जानवरों की कुर्बानी कतई न करें जिन पर सरकार द्वारा प्रतिबंध है। कुर्बानी के दिनों में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। अपशिष्ट पदार्थ सड़कों पर न फेंके। कुर्बानी के मौके पर वीडियो व फोटो बिल्कुल न बनाएं। दीन-ए-इस्लाम में साफ-सफाई को आधा ईमान करार दिया गया है लिहाजा इसका खास ख्याल रखें। अमनो शांति के साथ ईद-उल-अजहा त्योहार मनाएं। उन्होंने अवाम से अपील किया कि कुर्बानी से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या हो तो मेरे मोबाइल नंबर +91 94516 86786 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन तक आपकी समस्या पहुंचाकर समाधान की कोशिश की जाएगी।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि त्योहार के मौके पर ईदगाह, मस्जिदों व सामूहिक कुर्बानी स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। ईदगाह, मस्जिद व कुर्बानी स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सामूहिक कुर्बानी स्थलों के आसपास साफ सफाई, चूने का छिड़काव, पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए। 24 घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाए। जरूरत के मुताबिक जगह-जगह पानी का टैंकर लगवाया जाए। त्योहार के मौके पर निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई जाए। शहर को तीन दिन तक विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए। समय से पूर्व लोकल फाल्ट को ठीक करा दिया जाए। सभी कुर्बानी स्थलों पर जो टाली लगाई जाती है उसे समय से भेजा जाए। कुर्बानी से निकले मलवे को ढक कर ले जाने की व्यवस्था की जाए। कुर्बानी का जानवर लाने ले जाने वालों के साथ उचित व्यवहार किए जाने की व्यवस्था की जाए। त्योहार के मौके पर छुट्टा पशुओं पर लगाम लगाया जाए।
यह भी पढ़ें :गोपालगंज के टोयटा शोरूम में टोयटा अर्बन क्रूजर टाइजर सिरिंज का हुआ लांचिंग