“जीविका” की दीदीयों पर पटना में चला वाटर कैनन, मच गया भारी बवाल

"जीविका" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता TV9 भारत समाचार  (पटना)।जीविका” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आए दिन कई सभा में मुख्यमंत्री जीविका दीदीयों से संबंध स्थापित करते हैं। इसी कड़े में उन्हें कई महत्वपूर्ण काम सौंप गए हैं। इस बीच आज राज्य के विभिन्न जिलों से आई थी।

यह भी पढ़ें : पटना में दो पक्षों में आपसी विवाद का खूनी अंत

उन्होंने पटना की सड़कों पर हंगामा करते हुए पूरी तरह से गांधी मैदान को जाम कर दिया है। इसे गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में भारी तरह से अफरा तफरी का माहौल हो गया है। हजारों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरी अपनी मांगों को लेकर भी काफी दिनों से संघर्ष रहते हैं। वेतनमान और स्थाईकरण की मांग को लेकर कई दिनों से इनका आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में आज विभिन्न जिलों से आई जीविका दीदीयों ने पूरी तरह से गांधी मैदान को जाम कर दिया। जिससे कई वाहन जाम में फंसे रहे सैकड़ो की संख्या में गाड़ियां फंस गई। जिसके  बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। दमकल के साथ पुलिस मौके पर है। वहीं समझाने के बाद भी जब दीदियां आजीविका दीदी नहीं मानी तो पटना में गांधी मैदान के नजदीक महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन छोड़ा गया। जिससे उनके बीच भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़े : पटना में दो पक्षों में आपसी विवाद का खूनी अंत