जब जेपी ने किया था सिंहनाद, तो हिल उठी थी तानाशाह सरकार की नींव :- संतोष कुमार

जयप्रकाश नारायण की प्रेरणा को लेकर ही हमारी पार्टी काम करती है।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता  TV9 भारत समाचार  भागलपुर (बिहार)। आज सदर अस्पताल परिसर में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के पास जेपी जयंती  के अवसर पर सेनानियों का अंगवस्त्र से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, कि भाजपा के जीवन के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि जेपी जैसे महापुरुष युगों युगों में पैदा होते हैं। उन्होंने देश को परिवर्तन की राह दिखाई ही नहीं,बल्कि उसको हकीकत में बदलने का काम भी किया। देश को उन पर नाज है।

यह भी पढें : अमृत भारत योजना के तहत जमालपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी पर

जयप्रकाश नारायण की प्रेरणा को लेकर ही हमारी पार्टी काम करती है। लोकतंत्र सेनानियों और आपातकाल के पीड़ितों को सम्मानित कर प्रणाम किया गया। वरिष्ठ नेता निरंजन शाह ने कहा कि वह जीवन पर्याप्त भारतीय लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में प्रयासरत रहे। उनका निस्वार्थ सेवा भाव देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जयप्रकाश का जन्म पद के भोग के लिए नहीं बल्कि आदर्श स्थापित करने के लिए पद के त्याग के लिए था। विनोद सिंह ने कहा कि नौजवानों के आंदोलन और उसमें उनके नेतृत्व की परिणीति 1977 में जनता पार्टी के गठन और जनता सरकार के अस्तित्व में आने की जीती जागती मिसाल है। जिसने यह साबित किया की जनता जब जाग जाती है, तब तानाशाही ताकतो को ध्वस्तु होते देर नहीं लगती। उससे पूर्व उन्होंने अपना समय सर्वोदय के क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आज आवश्यकता है कि आम जनता इसके खिलाफ आवाज बुलंद करें, तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। इस अवसर पर योगेश पांडे, प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह, बंटू, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई, चंदन ठाकुर, रितेश घोष, विजय मित्र मंडल, अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी, धर्मेंद्र, बबलू, सरस्वती दास, प्रकाश शाह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अमृत भारत योजना के तहत जमालपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी पर