जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भागलपुर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जनता दल यूनाइटेड 2024 की तैयारी में जुटी हुई है। इंडिया एलाइंस 26 पारियों के साथ मजबूत स्थिति में है- उमेश सिंह कुशवाह

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता  TV9 भारत समाचार  भागलपुर  (बिहार)।  आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भागलपुर पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष का जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड 2024 की तैयारी में जुटी हुई है। इंडिया एयरलाइंस 26 पारियों के साथ मजबूत स्थिति में है। भारतीय जनता पार्टी यह देखकर बौखला गई है, वह काफी परेशान है। जिसके चलते उनके नेता उलूल जलूल टिप्पणियां करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गुलदार के कारण आखिर कब तक ग्रामीण लोगों की जानें जाती रहेंगी ?

जनता 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकेगी और इंडिया एलाइंस को गद्दी पर बैठा देगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, भागलपुर सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कह कशां परवीन, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साई के आवास पर पहुंचे और कई कार्यकर्ताओं से भी मिले। गैरतलव है कि जनता दल यूनाइटेड के सभी वरिष्ठ नेता कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम में कहलगांव आए हुए थे। इसी दरमियान भागलपुर भी उन लोगों का पहुंचना हुआ। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे। यह जानकारी राष्ट्रीय सचिव युवा जनता दल यूनाइटेड राकेश कुमार ओझा ने दी। सांसद अजय मंडल, कहकशां परवीन, लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदेश महासचिव विभूति गोस्वामी, अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी, इंद्रप्रकाश मंडल, युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा, महिला जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, महा दलित प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष महेश दास, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा, युवा जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष सोमूराज, तकनीकी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष विकास कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुणाल रत्नप्रिया, रिंटू सिंह चंद्रवंशी, पीर पैंती प्रखंड अध्यक्ष विवेक गुप्ता,

नाथ नगर प्रखंड अध्यक्ष लल्लन कुशवाहा, सकलदेव मंडल, रविश रवि, तहशीन शादाब, चंद्रशेखर सिंह, मयंक राज, रंजीत मंडल आदि सैकडों पुराने जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता आज एकजुट हुए।

यह भी पढ़ें : गुलदार के कारण आखिर कब तक ग्रामीण लोगों की जानें जाती रहेंगी ?