आधुनिक बिहार के शिल्पिकर थे डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह :- शंभू नाथ

समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार नाग ने की।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता TV9 भारत समाचार  पटना (बिहार)।  स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शंभू नाथ सिंह ने बिहार केसरी एवं बिहार के प्रथम मुख्य मंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह को आधुनिक बिहार का शिल्पकार बताते हुए कहा है, कि राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में स्थापित उनके आदर्श आज भी अनुकरणीय हैं।

यह भी पढ़ें : कई राज्यों के वैज्ञानिक बीएयू के आईसीटी मॉडल का करेंगे अध्ययन

उनका शासन काल बिहार का स्वर्णिम काल रहा था। जमीदार उन्मूलन एवं दलित समाज को धार्मिक स्थलों में प्रवेश का उनका निर्णय एक साहसिक एवं ऐतिहासिक कदम के रूप में याद किया जाता है। श्री सिंन्हा शनिवार को पटना के राजीव नगर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के दफ्तर में आयोजित 136वें जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार नाग ने की। समारोह में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, अर्जुन सिंह, कौशलें द्र मिश्रा, मंजेश शर्मा, मुकेश कुमार, उन्नयन कुमार, सियाराम शर्मा, कमलनयन प्रभाकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी नेताओं ने श्री कृष्ण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्जित किये।

यह भी पढ़ें : कई राज्यों के वैज्ञानिक बीएयू के आईसीटी मॉडल का करेंगे अध्ययन