असोथर: दरोगा के आगे एसडीएम का आदेश फेल

असोथर थाना क्षेत्र के झब्बापुर गांव का मामला।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार (फतेहपुर)। बड़े ही आश्चर्य की बात है कि असोथर थाने में एसडीएम का आदेश भी हवा हवाई हो जाता है। ऐसे मे जब थानाध्यक्ष अपने ही मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन नहीं करा पाएंगे तो भला पीड़ित को इंसाफ कैसे मिलेगा। इस मामले पर एक बार फिर पीड़ित ने एसडीएम से गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार का आदेश कितना प्रभाव होता है और क्या कार्रवाई होती है। थानाधक्ष को जानकारी के लिए फोन किया गया तो फोन नहीं उठाया।

यह भी पढें: साक्षी को न्याय दिलाने के लिए दुर्गा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

थाना क्षेत्र के झब्बापुर मे विजय कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का निर्माण करा रहे हैं। उनका निर्माण हो रहा था, कि गांव की एक महिला ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि विजय कुमार गलत तरीके से जमीन कब्जा करने की नियत से निर्माण करा रहे हैं। उसने डायल 100 पुलिस बुलाई और निर्माण कार्य स्थगित करवा दिया।  मामला असोथर थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष में यथास्थिति बनाए रखने और बिना जांच हुए निर्माण कार्य कराने से मना कर दिया। विजय कुमार ने थाना अध्यक्ष की बात मानते हुए अपने आवास के निर्माण को रोक दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए लेखपाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची,जिसमे विजय कुमार सही पाए गए। जिसके बाद भी पुलिस ने उन्हें आवास नहीं बनाने दिया। मजबूर होकर पीड़ित विजय कुमार ने एसडीएम अवधेश कुमार निगम से गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए टीम गठित की जिसमें लेखपाल, कानूनगो, थानाध्यक्ष शामिल रहे। यह टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों के सामने मामले की जांच करती है, जांच में भी विजय कुमार सही निकले।जिस पर एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने विजय कुमार को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए आदेश जारी कर दिया,  साथ ही पुलिस को आदेश दिया कि विजय कुमार की सहायता करें। इतना सब होने के बाद भी असोथर पुलिस शुक्रवार तक एसडीएम के आदेश का पालन करने में फेल रही। ऐसे में एक बार फिर पीड़ित विजय कुमार ने तहसील दिवस में न्याय की मांग की। एसडीएम सदर को पुलिसिया रवैया बताते समय विजय कुमार अपने आंसू संभाल ना सके, तो वही मौके पर मौजूद असोथर थाने के दरोगा को जल्द से जल्द एक्शनलेने के आदेश दिए। क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने भी असोथर पुलिस की कार्रवाई पर आश्चर्य जताया है।

यह भी पढें : साक्षी को न्याय दिलाने के लिए दुर्गा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन