अंकुर सिंह की लाश को तेलियरंगंज चौराहे पर रखकर इलाहाबाद से लखनऊ राजमार्ग पर 2 घंटे किया गया चक्का जाम
अंकुर सिंह 16 तारीख को जिम करने के लिए गया था, लेकिन वह जिम करके घर पर वापस नहीं लौटा।
विजय कुमार पटेल TV9 भारत समाचार (तेलियरगंज चौराहा)। अंकुर सिंह पुत्र मुन्नालाल जो कि टीवी कॉलोनी के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनका लड़का 16 तारीख को जिम करने गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटा, मुन्नालाल जी से बात करने पर पता चला की रात 1:00 बजे तक अंकुर सिंह से बात हुई, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
यह भी पढ़ें : अपनी नेक कमाई से कुछ अंश, भलाई और सामाजिक कामों में करें खर्च :- बाबा श्री शिवपुरी जी महाराज
किसी पुलिस के दीवान ने बताया कि अंकुर सिंह घायल अवस्था में यहां पड़े हुए हैं। अंकुर सिंह के शरीर पर काफी चोट आई हुई थी। जिसे मुन्नालाल जी ने तुरंत लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में तुरंत इलाज के लिए भर्ती करवा दिया था। लेकिन कल अंकुर सिंह का देहांत हो गया। इसी को लेकर मुन्नालाल और उनके परिवार वालो ने अंकुर की बॉडी को तेलियरगंज चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया, करीब 2 घंटे तक चक्का जाम रहा। जिससे इलाहाबाद और लखनऊ रोड बाधित रहा। उधर पुलिस का मानना है, कि अंकुर का एक्सीडेंट हुआ है। लेकिन घर वालों का अपना कहना है, कि यह दोस्तों के द्वारा किया गया कार्य है। जिसे अधमरा करके छोड़ दिया गया था, और दोस्तों के द्वारा बार-बार अंकुर को धमकी भी दी जा रही थी। घर वालों के इस संदेह जनक बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें : अपनी नेक कमाई से कुछ अंश, भलाई और सामाजिक कामों में करें खर्च :- बाबा श्री शिवपुरी जी महाराज