विश्व की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले पर अलीगढ़ में बनेगी फीचर फिल्म

राष्ट्र माता सावित्रीबाई टाइटल को सिने जगत से मिली स्वीकृति, अभिनेत्री सोनम लांबा निभाएंगीं सावित्रीबाई का किरदार ।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम इन चीफ) TV9 भारत समाचार  अलीगढ़  (उत्तर प्रदेश) ।  विश्व की प्रथम महिला शिक्षिका पर अलीगढ़ में बनेगी फीचर फिल्म, राष्ट्रमाता सावित्रीबाई के टाइटल को सिने जगत से मिली स्वीकृति ,अभिनेत्री सोनम लांबा सावित्रीबाई का किरदार निभायेंगी। आपको बताते चलें कि सिनेमा जगत में नित नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : किशोरी के आत्महत्या में बुआ – भतीजे पर हुआ केस दर्ज

जहां पर अलीगढ़ के आलीवुड में अब अंतरराष्ट्रीय विषय पर एक और फीचर फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। वहीं विश्व और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है।

इस संबंध में स्थानीय होटल धीरज पैलेस स्थित सिटी क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त जानकारी देते हुए फिल्म प्रोड्यूसर भूपेंद्र सिंह और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉक्टर पंकज धीरज ने बताया कि एक महान महिला के व्यक्तित्व और राष्ट्र सेवा के ऊपर केंद्रित इस फिल्म “राष्ट्रमाता सावित्रीबाई “की शूटिंग जल्द ही अलीगढ़ में शुरू की जा रही है।

जिसमें मुंबई के कई विख्यात कलाकारों के साथ अलीगढ़ सहित यूपी के कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं। प्रेस वार्ता में बताया गया है कि 3 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतारा स्थित नयेगांव में जन्मी सावित्रीबाई फुले ने केवल 17 वर्ष की उम्र में अध्यापिका और प्रधानाचार्य बनाकर महिला शिक्षा के प्रति पूरे विश्व में अलख जगाई थी।

जिससे महिला शिक्षा में क्रांति आई थी और आजादी की लड़ाई में बहुत लाभ मिला था। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म में विख्यात अदाकारा सोनम लांबा को माता सावित्रीबाई का अहम किरदार निभाने के लिए चुना गया है। वही सोनम लांबा ने इससे पहले कई टीवी सीरियल जैसे साथ निभाना साथिया, बालिका वधू  एक दूजे की परछाई, दिया और बाती हम, ससुराल सिमर का, जहां चांद रहता है आदि सहित कई फिल्मों में काम किया है।

इसके अलावा ज्योतिबा फुले का किरदार एक्टर भूपेंद्र सिंह, सावित्रीबाई के बचपन का किरदार यशस्वी राही, ज्योतिबा फुले के बचपन का किरदार सुसैन आदि निभाएंगे। प्रेस वार्ता में बताया गया है कि फिल्म के निर्देशक श्याम चरण, गीतकार अवनीश राही, लेखिका विमला सिंह, डीओपी प्रभात ओझा, आर्ट डायरेक्टर काजल धीरज आदि हैं।

आपको बता दें कि आलीवुड अलीगढ़ से इस फिल्म में निर्माण से पूर्व उक्त फिल्म निर्माता द्वारा चार हिंदी फीचर फिल्मों जैसे देसी रेसलर, मुंबई टू आगरा, जनम जनम का बंधन और मिशन ओवर सहित करीब चार दर्जन से अधिक डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर अलीगढ़ का नाम रोशन किया जा चुका है ।

यह भी पढ़ें : किशोरी के आत्महत्या में बुआ – भतीजे पर हुआ केस दर्ज