विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी, महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था में होने वाली है 3 लाख करोड़ की ग्रोथ।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि हो सकता है कि कुछ लोगों कोई अच्छा नहीं लग रहा होगा, क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है, वह देश के विकास को नहीं मानेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में एक मिश्रित कार्यक्रम बढ़ाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी 2022 से 10 सेक्टर में बैठकर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें मासिक रूप से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में समीक्षा होती है। साथ ही हर 3 महीने मैं इसकी समीक्षा करता हूं
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार लखनऊ (उत्तर प्रदेश )।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान, समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर के आर्थिक संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश ने 1 ट्रिलियन इकोनामी बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत 03 नहीं 05 ट्रिलियन इकोनामी बनने की ओर अग्रसर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में महाकुंभ मेले का दिव्य आयोजन किया गया है। महाकुंभ से प्रदेश के अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ होने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं, आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं बन सकता है। आप उनका अनुसरण करेंगी ही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 में भारत 5 ट्रिलियन इकोनामी वाला देश बनेगा। इसमें कोई संशय नहीं है।
यह भी पढ़ें – फतेहपुर में पंचायत सहायक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हो सकता है कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा होंगा, क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है, वह देश के विकास को नहीं मानेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में एक विस्तृत कार्यक्रम बढ़ाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने भी 2022 से 10 सेक्टर में बांट कर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें मासिक रूप से मुख्यमंत्री रूप से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में समीक्षा होती है। साथी हर 3 महीने में मैं भी इसके समीक्षा करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का ग्रोथ रेट, देश में सर्वाधिक अच्छे ग्रोथ रेट है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे 10 सेक्टर में औद्योगिक विकास, एमएसएमई , आईटी इलेक्ट्रॉनिक है।……..
दूसरा कृषि सेक्टर है। इसमें कृषि के जुड़ें सभी संस्थान है।………
तीसरा सोशल सेक्टर ।…….
चौथा नगरीय विकास।………
पांचवा राजस्व कर सेक्टर, शिक्षा सेक्टर, गृह सेक्टर, चिकित्सा स्वास्थ्य सेक्टर, सर्विस सेक्टर, टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से उभारने का काम किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 साल में 6 करोड लोगों को गरीबी से उबारा है। महाकुंभ का आयोजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ करने जा रहा हैं। महिलाओं को हर सेक्टर में मौका दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के ओत-प्रोत राज्य था। समाजवादी सरकार ने इसको बीमारू बना दिया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश बहुत ऊंचाई पर जाने वाला राज्य है।
डॉक्टर रागिनी सोनकर जौनपुर के मछली शहर विधानसभा से सपा की विधायक हैं। रागिनी सोनकर सपा नेता कैलाश सोनकर की बेटी है। रागिनी राजनीति की ओर रुख करने से पहले नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। रागिनी एम्स में प्रैक्टिस करती थी। चुनाव जीतने के बाद से ही रागिनी विधानसभा में अपने क्षेत्र के मुद्दे मजबूती से उठाती रहती हैं। रागिनी के भाषण और बयान अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।
यह भी पढ़ें – संभल वाले भी करेंगे अयोध्या और काशी की तरह क्रूज-बोट से गंगा की सैर, स्वादिष्ट भोजन भी मिलेंगा।