वैष्णो देवी के दर्शन कर 3 घंटे में पहुंचे स्वर्ग, नोट करें कटरा- श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग।
वंदे भारत ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे प्रस्थान करेंगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस तरह कटरा से श्रीनगर महज़ 3 घंटे में पहुंचना संभव हो सकेंगा।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन- धरती पर स्वर्ग कहें जाने वाले श्रीनगर को भारत के अन्य हिस्सों से ट्रेन के जरिए जोड़ने का सपना पूरा हो गया है।
कटरा- बनिहाल रेलखंड पर ट्रेन का ट्रायल रन सफल रहा है। इसके साथ वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों की टाइमिंग भी जारी कर दी गई है।
वंदे भारत ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे प्रस्थान करेंगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस तरह कटरा से श्रीनगर महज़ 3 घंटों में पहुंचना संभव हो सकेंगा।
वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग……
- सुबह 8:10 बजे कटरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान।
- सुबह 11:20 बजे श्रीनगर स्टेशन पर जाएंगी।
- दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर स्टेशन से प्रस्थान।
- शाम 3:55 बजे कटरा पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन।
दो मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग…..
- पहली मेल एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से सुबह 9:50 बजे प्रस्थान करेंगी। दोपहर बाद एक 1:10 बजे श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
- दूसरी मेल एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से दोपहर बाद 3:00 बजे डिपार्ट होंगी, शाम 6:20 बजे श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें – बेटा-बेटी की गवाही पर पिता को 10 साल कैद, प्रताड़ना से तंग पत्नी ने दे दी थी जान, जज ने की अहम टिप्पणी।