USAID ने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए खर्च किए 5 करोड़? बीजेपी सांसद ने लगाएं गंभीर आरोप।

सांसद में शून्य काल के दौरान अपनी बात रखते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि अमेरिका में हाल ही में सट्टा का परिवर्तन हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही USAID को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस पर उन्होंने जो आरोप लगाया है वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए विभिन्न देशों की सरकारों को गिराए जाने का काम हो रहा है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को संसद में USAID को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यूएसएड के माध्यम से देश की कई संस्थानों और लोगों को पैसे मिले हैं। सरकार को इस मामले में जांच करानी चाहिए, और जो भी लोग या संस्था इस मामले में दोषी है, उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि इस मामलेेेेे में राजीव गांधी फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए कि क्या उन्होंने जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से 5,000 करोड़ रुपए लिए हैं  या नहीं……

सांसद में शून्य काल के दौरान अपनी बात रखते हुए भाजपा सांसद ने कहा है कि अमेरिका में हाल ही में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही यूएसएड को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस पर उन्होंने जो आरोप लगाया है, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए विभिन्न देशों की सरकारों को गिराए जाने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से जिन भी देशों को पैसे दिए गए, उसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं, और देश भी महत्वपूर्ण है।

दुबे ने कहा है कि इस मामले में राजीव गांधी फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए। जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के साथ उनका अच्छा संबंध है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि क्या यूएसएड ने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इस फाउंडेशन को यह पैसे दिए? क्या इसके माध्यम से यह पैसे राजीव गांधी फाउंडेशन के पास आएं? क्या सैम पित्रोदा ने यह पैसे लिए?….

यह भी पढ़ें – प्रेमिका के घर युवक का तांडव, युवती को उठाने आया था, चाकू से हमला कर चाचा को मार डाला, पिता-भाई घायल।