TV पर प्लग लगाते करंट लगने पर मां चिल्लाई, आवाज़ सुन लिपट गया बच्चा, दोनों की हो गई मौत।
परिजन राजेंद्र सिंह ने बताया है कि घर में टीवी का प्लग लगाते समय 25 वर्षीय गीता को करंट लगा गया। उसके चीखने की आवाज़ सुनकर 2 वर्षीय मासूम बेटा भी मां के पास चला गया। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। और दोनों बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़े। घटना घर में मौजूद एक दूसरे बच्चे ने देखी तो तत्काल ही परिजनों को सूचित किया। परिजन तत्काल ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी और मां बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार दमोह (मध्य प्रदेश )।
दमोह जिले के ग्वारी गांव में शनिवार रात एक दुखद घटना हुई। जिसमें टीवी का प्लग लगाते समय करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई है। 25 वर्षीय गीता करंट लगने पर उसकी चीख सुन कर दो वर्षीय बेटा भी पास गया। और वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल शव गृह में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।
परिजन राजेंद्र सिंह ने बताया है कि घर में टीवी का प्लग लगाते समय 25 वर्षीय गीता को करंट लग गया। उसके चीखने की आवाज़ सुनकर 2 वर्षीय मासूम बेटा भी मां के पास चला गया। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। और दोनों बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़े।
घटना घर में मौजूद एक दूसरे बच्चे ने देखी तो तत्काल ही परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने तत्काल जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी और मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार अहिरवार ने बताया कि टीवी चालू नहीं हो रही थी और महिलाने जैसें ही महिला ने टीवी का प्लग लगाया उसे करंट लग गया। इसी दौरान उसका 2 वर्षीय बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल लाने पर दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जान शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – मायती नेपाल संस्था का स्टार लाइट होटल सभागार में केशव कोइराला द्वारा आयोजन का कार्यक्रम संपन्न