कटका में कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सर्वधर्म सद्भाव और साम्प्रदायिक सौहार्द का संकल्प
शक्ति सिंह : कैसरगंज : बहराइच। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कटका में कांग्रेस नेता विनय सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शरयू नदी में तर्पण किया और सर्वधर्म सद्भाव की प्रार्थना करते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें : परशुराम सेना प्रकोष्ठ: पंडित अभिषेक चौबे बने देवी पाटन मंडल प्रभारी
कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर जी ने हमेशा शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित और पिछड़े वर्गों के उत्थान और विकास के लिए आजीवन प्रयास किया। वे समाजवादी चिंतक थे और सामाजिक समरसता और समानता के लिए विश्वविख्यात थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए महान संघर्ष किया।”
कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर जी का सादा जीवन, उच्च संस्कार, संघर्ष, अटूट साहस, प्रबल इच्छाशक्ति, शालीनता और उदारवादी सोच हम सभी के लिए अनुकरणीय है।”
दांडी यात्री इंद्र कुमार यादव ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर ने बिहार की दशा और दिशा में बदलाव लाकर प्रदेश को प्रगति और विकास के शिखर पर पहुंचाया, जिससे बिहार सम्पूर्ण विश्व में चर्चित हुआ।”
इस कार्यक्रम में रामदीन गौतम, रियाजुद्दीन, गोपाल सिंह, अभिषेक वर्मा, अनिमेष पांडेय, राजेंद्र सिंह, घनश्याम प्रजापति, शबीब शेख, रमेश चंद्र मिश्र, विष्णु यादव, राम मोहन, राजेश गौतम, बृजेश पांडेय सहित कई लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी को याद किया।
यह भी पढ़ें : परशुराम सेना प्रकोष्ठ: पंडित अभिषेक चौबे बने देवी पाटन मंडल प्रभारी