शक्तिशाली पासपोर्ट में भारत पांच पायदान खिसककर, 85 वें स्थान पर।
हैनले और पार्टनर्स की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का दूसरा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। इससे 193 देश में वीजा फ्री यात्रा की अनुमति मिलती है। दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली स्पेन और फिनलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। उनके पासपोर्ट पर 192 देश में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति है। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जेमबर्ग, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड है। जिनके पासपोर्ट पर 191 देश वीजा फ्री मिलता है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार एजेंसी नई दिल्ली ।
दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट में पिछले साल की तुलना में भारत पांच पायदान खिसककर 85 वें स्थान पर आ गया है।
भारतीय पासपोर्ट से दुनिया के 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। कुल 227 देश में सिंगापुर पहले स्थान पर काबिज़ है।
इस पासपोर्ट के जरिए 193 देश में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। इंडेक्स की रैंकिंग इस आधार पर होती है कि उस देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
हैनले एंड पार्टनर्स की ओर से बृहस्पति को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का दूसरा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। इससे 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा की अनुमति मिलती है।
दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और फिनलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। इसके पासपोर्ट पर 192 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति मिलती है।
चौथे नंबर पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जेमबर्ग, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड है। जिनके पासपोर्ट पर 191 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति मिलती है।
190 देशों में प्रवेश के साथ बेल्जियम, पुर्तगाल, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन का पांचवा, ऑस्ट्रेलिया और ग्रीस का छठा नंबर है।
कनाडा, माल्टा और पोलैंड सातवें नंबर पर है। अमेरिकी पासपोर्ट 9वें स्थान पर है। जिसके जरिए 186 देशों में जा सकते हैं।
पाकिस्तान 103वें नंबर पर है…..
पाकिस्तान एक बार फिर से सबसे कमज़ोर पासपोर्ट वाले देशों में है। जो 103 वें नंबर पर है। पाकिस्तान पासपोर्ट से सिर्फ़ 33 देश में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।
वहीं, इराक 104 वें, सीरिया 105 वें, अफगानिस्तान 106 वें, सोमालिया का पासपोर्ट 102 वें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें – पूनम ढिल्लो के घर चोरी, डायमंड नेकलेस और हजारों रुपए हुए गायब, आरोपी हुआ गिरफ़्तार।