मिशन शक्ति के तहत थाना देवबंद एंटी रोमियो टीम, मिथिलेश राठौर ने महिला को किया जागरूक, बताया मुश्किल में डायल करें ये हेल्पलाइन नंबर।
एस एस पी रोहित सिंह सजवाण एवं एसपी बिहार सागर जैन के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज़-5 के तहत आज थाना देवबंद एंटी रोमियो टीम महिला उप निरीक्षक मिथिलेश राठौर द्वारा MBD चौक, मजनू बाला रोड पर टीम के साथ चेकिंग की गई तथा आने-जाने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा के उपायों, अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )।
एस एस पी रोहित सिंह सजवाण एवं एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज़-5 के तहत आज थाना देवबंद एंटी रोमियो टीम महिला मिथलेश राठौर द्वारा MBD चौंक, मजनू बाला रोड पर टीम के साथ चेकिंग की गई तथा आने जाने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा के उपायों, अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताया गया। महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राठौर ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएंगा।
थाने पर महिला हेल्प डेस्क है। जिसका महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती है। थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकती है।
यह भी पढ़ें – बलिया की टीम ने पीपीगंज गोरखपुर की टीम को मात देते हुए फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता मे बनाया स्थान