शादी के दिन दुल्हे की हार्ट अटैक से मौत,शादी की खुशियां मातम मे बदली

हाथों पर मेहंदी लगी दुल्हन करते रहे दूल्हे का इंतजार , लेकिन दुल्हन को घर लाने से पहले ही दूल्हे की हो गई मौत।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।  जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम सीरवासुचंद से एक बहुत ही दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। अफजलगढ कोतवाली क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद  में शादी के दिन दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को वह घर वालों के साथ शादी की रस्में निभाने मंदिर जा रहा था। तभी अचानक उसके सीने में दर्द हुआ, तेज दर्द से उसकी हालत बिगड़ गई, लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खबर जैसे ही घर पहुंची शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हर तरफ पुकार मच गई। इसके बाद शव को घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें : गोला में अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें ,कि क्षेत्र के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव  सीरवासुचंद् निवासी भजन सिंह के बेटे नीतू कुमार (उम्र 22 वर्ष) ढाई महीने पहले ही सऊदी अरब से 4 माह की छुट्टी लेकर शादी करने के लिए अपने गांव सीरवासुचंद में आया था। दूल्हा नीतू कुमार सऊदी अरब में 6 सालों से नौकरी कर रहा था। वह 4 महीने की छुट्टी पूरी कर 25 मई को सऊदी अरब के लिए वापिस रवाना हो जाता। 

भजन सिंह के बेटे नीतू कुमार को शुक्रवार को गांव हिदायत चौहड़वाला में बारात लेकर जाना था। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार घर आए हुए थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।  दोपहर 1:00 बजे नीतू कुमार घर की महिलाओं के साथ गांव की धर्मशाला के पास बने मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह वही नीचे जमीन पर गिर गया। उसे घर वाले पास के अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दूल्हे को हार्ट अटैक आया था। नीतू कुमार की शादी गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी अनीता पुत्री धारी सिंह से होनी थी। हाथों पर मेहंदी लगी दुल्हन अनीता अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। मगर जब दूल्हे की मौत की खबर वहां पहुंची तो वहां भी मातम पसर गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि नीतू कुमार की मौत हो चुकी है। दुल्हन अनीता अपने हाथों पर लगी मेहंदी को देखकर चीख रही थी। लोग उसे समझा रहे थे। दुल्हन अनीता पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके पिता किसान धारी सिंह दूल्हे नीतू की मौत की खबर मिलने के बाद से  वेसुध से पड़े हुए है। दुल्हन की बहने और अन्य घर वाले दुल्हन को संभाल रहे हैं। दुल्हन बार बार अपनी किस्मत को कोस रही है, कह रही है कि मेरे साथ ही भगवान ने ऐसा क्यों किया।

सुचना मिलने पर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। तथा परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए उनको आगे की क्रियाकलाप करने के लिए समझाया। वहीं दूल्हे नीतू कुमार के परिजनों ने गांव के पास ही श्मशान घाट पर पहुंच कर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दुल्हे की मौत हो जाने पर दुल्हन सहित दूल्हे के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : गोला में अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील