शादी के 2 महीने बाद ही पैसे, गहने लेकर फरार हुई दो लुटेरी दुल्हनें

युवक अपने लिए दुल्हन देश के कई अन्य राज्यों से लेकर आते हैं, जिसका फायदा दलाल उठाते हैं।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार जयपुर (राजस्थान)।  अविवाहित युवकों के लिए दूसरे क्षेत्र से दुल्हन लाने का बाजार फल फूल रहा है। लेकिन शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर लुटेरी दुल्हनों के फरार होने के किस्से भी आम है। ऐसे ही लुटेरी दुल्हनों के धनराशि व सोने ,चांदी के जेवर लेकर फरार होने के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ित युवकों के केश इस्तगासे पर कोर्ट आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : 15 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर झोपड़ी में किया रेप

थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि दो युवकों को शादी के बहाने दलालों व लुटेरी दुल्हनों ने मोटी धनराशि ली है। साथ ही सोने, चांदी के जेवरात पहने और शादी के बहाने ससुराल पहुंच गई। कुछ दिन में युवकों को विश्वास में लेकर खरीदारी के बहाने शहर में आई और पानी पीने और लघु शंकर का बहाना बनाकर धनराशि, जेवर लेकर चंपत हो गई।

ऐसा मामला नंदकिशोर मीणा पुत्र जय किशन निवासी गाडौली के पेश कोर्ट इस्तगासे पर जानकी मिश्रा पत्नी अजय मिश्रा निवासी खाडपत्थर, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, श्रीदेवी एवं कुमारी रीना, सोनभद्र  उत्तर प्रदेश के खिलाफ दर्ज किया है। जिसमें शादी के नाम पर ढाई लाख रुपए लिए हैं। शादी कराकर शपथ पत्र पर नोटरी करवाई। वहीं 18 मार्च को यहां 10,000 रुपए लेकर व सोने चांदी के जेवर पहनकर खरीदारी करने आई दुल्हन पानी पीने का बहाना कर फरार हो गई।

इसी तरह का मामला दुर्गा लाल पुत्र छितर लाल मीणा, निवासी भरतपुर, थाना हनुमान नगर का दर्ज किया है। जिसमें मुकेश कंजर निवासी मिर्जापुर, जितेंद्र एवं उसकी पुत्री पूजा कुमारी निवासी सोनभद्र के खिलाफ है। इसमें भी आरोपियों पर 28 फरवरी को शादी के नाम पर ढाई लाख की राशी ली।

शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन पूजा ससुराल गई। मार्च में घरेलू सामान खरीदने के बहाने 50,000 रुपए की राशि व जवाहरात पहनकर देवली आई। बाजार में लघु शंका का बहाना कर फरार हो गई। पुलिस ने दर्ज मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। हालांकि ऐसे मामले जिले में कई अन्य भी हुए हैं। इसका कारण है  कि युवक अपने लिए दुल्हन देश के अन्य राज्यों से लेकर आते हैं। जिसका फायदा दलाल उठाते हैं।

यह भी पढ़ें : 15 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर झोपड़ी में किया रेप