सऊदी अरब में हज करने से पहले जान लें सभी नए रूल, सऊदी अरब में इस साल 2025 बदलें कई नियम।
सऊदी सरकार ने इस साल में हज यात्रा में बच्चों को साथ लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उद्देश्य भीड़ को कम करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है। हालांकि इस फैसले में उन परिवारों को निराश किया है जो अपने बच्चों के साथ इस धार्मिक यात्रा पर जाने का सपना देख रहे थे। 2025 हज के लिए एक और महत्वपूर्ण बदलाव सिंगल एंट्री वीजा है। जिसे सऊदी अरब ने 14 देश के लिए लागू किया है। जिसमें भारत भी शामिल है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार एजेंसी नई दिल्ली ।
सऊदी अरब में हज करने से पहले जान ले सभी नए रूल, सऊदी अरब ने इस साल 2025 की हज यात्रा के लिए नए सख्त नियम लागू किए हैं। जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। इन नियमों में बच्चों पर प्रतिबंध, सिंगल एंट्री वीजा, किश्तों में भुगतान जैसी शर्तें शामिल हैं। जिसे हज यात्रा की पुरानी परंपराओं पर असर पड़ा है। सऊदी सरकार का कहना है कि यह कदम भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा कारणों से उठाए गए हैं। लेकिन इससे कई हाजियों के लिए हज का जाना अब मुश्किल हो सकता है।
सऊदी सरकार ने इस साल से हज यात्रा में बच्चों को साथ लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उद्देश्य भीड़ को कम करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है। इस फैसले ने उन परिवारों को निराश किया है, जो अपने बच्चों के साथ इस धार्मिक यात्रा पर जाने का सपना देख रहे थे।
यह भी पढ़ें – रेल सफर होंगा सुहाना, केसरिया रंग की 100 अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी , रफ़्तार राजधानी जैसी, किराया स्लीपर का।
2025 हज के लिए एक और महत्वपूर्ण बदलाव सिंगल एंट्री वीजा है। जिसे सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए लागू किया है। जिसमें भारत भी शामिल है। इसका मकसद अनधिकृत हज यात्राओं को रोकना है। सिंगल एंट्री वीजा के चलते अब केवल एक बार ही सऊदी अरब में प्रवेश करने की अनुमति होंगी। जिससे यात्रा की योजना और भी जटिल हो सकती है।
हज यात्रा के लिए नई भुगतान प्रणाली शुरू की गई है। जिसके तहत हाजियों को किस्तों में भुगतान करना होगा। यदि हाजियों ने समय पर भुगतान नहीं किया तो उनकी यात्रा पर संकट आ सकता है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य यात्रा को अधिक संगठित और सुरक्षित बनाना है। लेकिन इससे कुछ हाजियों के लिए वित्तीय कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है।
सऊदी अरब के इन नए नियमों की आलोचना भी हो रही है। कई लोग क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर आरोप लगा रहे हैं कि वह धार्मिक कर्तव्यों से ज्यादा राजस्व को प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चों पर प्रतिबंध, सिंगल एंट्री वीजा और नई भुगतान प्रणाली को लेकर हज को कठिन बनाने की आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इन नियमों का समर्थन भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2024 में हज के दौरान, भीषण गर्मी के कारण हुई 1000 से ज्यादा मौतों के बाद सऊदी अरब में इन नियमों को लागू किया है। ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सकें।
सऊदी अरब के इन सख्त नियमों ने वीजा मुक्त यात्रा और धार्मिक पर्यटन की भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोगों को डर है कि यह नए नियम अन्य देशों को भी सख़्त वीजा नियम लागू करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर और भी प्रतिबंध लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें – डोनाल्ड ट्रंप का दिखने लगा असर, गूगल मैप और गूगल कैलेंडर में होंगे यह बड़े बदलाव, गूगल हो या फिर कोई भी एप।