सतना में स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी मंदिर में शादी के बाद मुकरा, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
पुलिस ने बताया है कि महिला ने आरोपित के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ कराई थी। इसी बीच में शुक्रवार को दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोपित की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने इस बात की जानकारी भी पुलिस को दी है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार सतना (मध्य प्रदेश)। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने गुढ़ की युवती से किया था दूसरा विवाह। जिले के रामपुर बघेलान ब्लॉक के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) शिवाकांत तिवारी निवासी तिघरा को पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – पूर्वी उत्तर प्रदेश में गेहूं की नवीन प्रजातियों एवं कृषि प्रौद्योगिकियों का अंगीकरण
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शशिकांत के ख़िलाफ़ एक महिला ने शिकायत दर्ज़ कराई कि वह उसकी पत्नी है। वर्ष 2019 से दोनों के संबंध है। आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और फिर मंदिर में शादी की। इसके बाद आरोपित उससे दूरी बनाने लगा।
इस दौरान तिवारी ने रीवा जिले के गुढ़ में दूसरी शादी भी कर ली। पुलिस ने बताया है कि महिला ने आरोपित के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ कराई थी। इसी बीच उसने शुक्रवार को दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोपित की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी।
इसके बाद आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें – अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिकअप गाड़ी व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद।