सरसावा सिविल एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने में देरी की संभावना।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभी तक इस विषय में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, ऐसे में यह तय नहीं है कि सेवाएं 5 नवंबर से प्रारंभ होगी या नहीं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सरसावा सिविल एयरपोर्ट से 5 नवंबर से प्रस्तावित हवाई सेवाएं शुरू होने में देरी की आशंकाएं बढ़ती जा रही है। अभी तक एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जिससे टिकट बुकिंग भी संभव नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभी तक इस विषय में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें – यति नरसिंहानंद ने मौलानाओं को दी इस्लाम पर शास्त्रार्थ की चुनौती, मेरे बयान में कुछ गलत हो तो कानूनी कार्यवाही करें।

ऐसे में यह तय नहीं है कि सेवाएं 5 नवंबर से प्रारंभ होंगी या नहीं। जिलाधिकारी ने संभावना जताई की हवाई सेवाओं की शुरुआत की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। 

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने इस एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसके बाद 5 नवंबर से उड़ाने शुरू होनी थी। फ्लाइंग बिल कंपनी सरसावा से हिंडन और मुरादाबाद के लिए सेवा देने वाली है। जबकि स्पाइसजेट कंपनी वाराणसी, कुशीनगर और गोरखपुर के लिए उड़ने संचालित करने वाली थी।

यह भी पढ़ें – अजमेर मंदिर में अगर सच्चे मन से जला दिया दीपक, तो मिल जाएगी प्यारी सी दुल्हनिया।

हिंडन और मुरादाबाद के किराए क्रमश: 2241 और 3284 रुपए तक तय किए गए हैं। लेकिन अन्य रूट्स के लिए स्पाइसजेट ने अभी तक किराया सूची जारी नहीं की है।

फ्लाइट शेड्यूल क्या भाव में यात्रियों में भी आसमान जस की स्थिति और बुकिंग ना हो पाने के कारण स्थानीय लोग असुविधा महसूस कर रहे हैं।