संगठन द्वारा हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी दिव्यांगजन, वृद्ध, विधवा, गरीब, मजदूरों के निःशुल्क वितरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस।

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाशा ने कहा कि दिव्यांग आयोग का गठन किया जाएं। उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो, देश व प्रदेश के मुख्यालय के साथ प्रत्येक जनपद मुख्यालयों पर दिव्यांग भवन बनाएं। उनका संचालन दिव्यांगों द्वारा सुनिश्चित किया जाएं। उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में डूडा विभाग जो तीसरी मंजिल पर है उसको नीचे शिफ्ट किया जाएं। जिसका लाभ दिव्यांग जनों को मिल सकें।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार बिजनौर (उत्तर प्रदेश )।

विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर………..

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस।

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को एजाज अली हाल नगर पालिका बिजनौर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा तथा संचालन राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज सर व मुफ्ती मोहम्मद इरशाद ने संयुक्त रूप से किया। एजाज अली हाल नगर पालिका बिजनौर से हजारों की संख्या में दिव्यांगजन जुलूस प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, तथा डीएम कार्यालय का घेराव किया। ज्ञापन आदरणीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपा।

यह भी पढ़ें – हरियाणा के खनन पट्टों की आड़ में खनन कर रहे लोग, रेत तुलाई के लिए धर्म कांटा यूपी।

राष्ट्रीय विकलांग सोशल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने बताया कि दिव्यांगों की संख्या 2 करोड़ तथा पूरे भारतवर्ष में 11 करोड़ हैं। लेकिन दिव्यांगों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए विश्व विकलांगता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। सरकार से दिव्यांगों की समस्याओं की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया गया। संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क वितरण कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए।

जिसमें 500 लिहाफ, 350 कंबल, 30 सिलाई मशीन, 15 ट्राई साइकिल, 10 व्हील चेयर्स, 25 जोड़ी बैसाखी आदि का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने ज्ञापन में निम्न प्रकार की मांगे रखी हैं।

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि दिव्यांग आयोग का गठन किया जाएं , उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो, देश व प्रदेश के मुख्यालयों के साथ प्रत्येक जनपद मुख्यालयों पर दिव्यांग भवन बनाए जाएं,  उनका संचालन दिव्यांगों द्वारा सुनिश्चित किया जाएं।

उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में डूडा विभाग जो तीसरी मंजिल पर है उसको नीचे शिफ्ट किया जाएं , जिसका लाभ दिव्यांग जनों को मिल सकें। तीसरी मंजिल पर होने के कारण दिव्यांगजन डूडा विभाग नहीं जा पाते हैं‌, और विभाग में प्रचलित योजनाओं के लाभों से भी वंचित रह जाते हैं। दिव्यांगों का आरक्षण 4% से 10% किया जाएं। दिव्यांगों का यूडी आईडी कार्ड देश के समस्त परिवहन निगमों जैसे बसें, ट्रेन, जलयानों एवं वायुयानों में छूट सहित समस्त भारत में मान्य करने की अनिवार्य व्यवस्था जारी कराई जाएं। उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनाया जाएं व दिव्यांगों का उत्पीड़न बंद किया जाएं।

सभी नगर पालिका/ नगर पंचायत में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप नहीं है, सभी नगर पालिका/ नगर पंचायत में रैंप  बनवाया जाएं। रेलगाड़ी के 2 A/C.3 A/C में दिव्यांगों को 90% छूट दी जाएं। पक की तर्ज पर दिव्यांग जनों को साइबर कैफे दिए जाएं

यह भी पढ़ें – जौनपुर जिले की बदलापुर कोतवाली पुलिस ने हत्या आदि के संगीन मामले में बड़े भाई की जगह छोटे भाई को भेज दिया जेल।

दिव्यांग कन्या एवं युवाओं की शादी अनुदान राशि कम से कम 2 लाख की धनराशि लाभार्थी के खाते में डाली जाएं। दिव्यांगों की पेंशन 1000 से 5000 की जाएं। उन्होंने कहा है कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सभी प्रावधानों को अति शीघ्र से लागू किया जाएं। दिव्यांग जनों को राजनीति में आरक्षण दिया जाएं। लोकसभा विधानसभा पंचायत निकाय चुनाव में दिव्यांग जनों को आरक्षण दिया जाएं। वह विधानसभा लोकसभा में अपने समाज की आवाज़ उठा सकें।

इसके मौके पर जिला अध्यक्ष खालिद, राष्ट्रीय महासचिव अकरम अंसारी, एजाज सर, मुफ्ती इरशाद जी, आजम अंसारी, जिला प्रभारी पंडित सुबोध शर्मा, जीवन अग्रवाल साइमा खान, शबाना खातून, वचन सिंह, मास्टर शहजाद गोविंदपुर वाले, नकुल कुमार, सद्दाम अल्वी, शादाब सूफी जी, नौरीन, मास्टर जबर सिंह सागवान, सचिन शर्मा, सुशील कुमार, तुलसी सिंह, सोपाल सिंह, जुबेर आलम, शकील सलमानी, इकबाल उस्मानी, मोहम्मद फरमान, गजेंद्र सिंह, मोहम्मद शाकिर, अमित ठाकुर, ऋषि पाल सिंह, तुलसी सिंह, शमशेर अली आदि उपस्थित रहें।