संविदा पर रखे जाएंगे पटवारी और राजस्व निरक्षक

18 जुलाई से चलेगा राजस्व महा अभियान।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  भोपाल  (मध्य प्रदेश)। प्रदेश में नामांतरण बटवारा सहित अन्य राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के तेजी के साथ निराकरण के लिए पटवारी और राजस्व निरीक्षक संविदा पर रखे जाएंगे। इसमें सेवानिवृत्त पटवारी और राजस्व निरीक्षक को रखा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर को आवश्यकतानुसार आकलन कर नियुक्ति प्रक्रिया करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : किशोर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ढूंढ रही सुराग 

प्रदेश में 18 जुलाई से फिर राजस्व महा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के लंबित मामलों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के लिए जो पात्र किसान छूट गए हैं उनका नाम शामिल किया जाएगा। ड्रोन से सर्वे होगा।

इन सभी कामों में पटवारी और राजस्व निरीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिन जिलों में उनकी कमी है उन्हें पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। कि वे संविदा सेवानिवृत्त पटवारी और राजस्व निरिक्षकों को रख लें। ताकि उनके अनुभव के माध्यम से जिस उद्देश्य से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है उसकी पूर्ति हो सके।

गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में भू-अभिलेख में नक्शे अपडेट नहीं होने के कारण नया मास्टर प्लान लागू नहीं हो पा रहा है। प्लान में शामिल नए इलाकों में टी एंड सीपी की विकास अनूज्ञा और नगर निगम से भवन या कॉलोनी निर्माण की अनुमति भी नहीं दी जा रही है, या इसमें परेशानी आ रही है।

टी एंड सीपी का सिस्टम भू अभिलेख के ऑनलाइन सिस्टम से लिंक है। इस कारण ग्वालियर, भिंड, दतिया, रतलाम, बैतूल और नीमच आदि जिलों में नए शामिल क्षेत्रों का विकास ठप पड़ गया है। गड़बड़ी दूर करने के लिए कई बार कोशिश भी की गई, लेकिन सुधार नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : किशोर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ढूंढ रही सुराग