संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या, ज़हर का इंजेक्शन लगाने का आरोप।
मामला संभल ज़िले के गुन्नौर क्षेत्र के जुनावई ब्लॉक के ग्राम दफ़्तर हिमंचल का है। जहां 65 वर्षीय भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव सोमवार को अपने घर में चारपाई पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। जिनमें से एक ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया और वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग निकलें।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार संभल (उत्तर प्रदेश )।
उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा के कद्दावर नेता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को यह अपने घेर में चारपाई पर बैठे थे।
उसी समय बाइक से दो युवक आएं और उनके पेट में इंजेक्शन लगा कर चले गए। आरोप है कि बाइक पर सवार युवकों ने उन्हें ज़हर का इंजेक्शन लगाया था।
भाजपा नेता की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें – 5 साल के बच्ची को घर से उठा ले गया तांत्रिक, हत्या कर मंदिर पर छिड़का खून, पुलिस ने किया गिरफ़्तार।
अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
मामला संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के जुनावई ब्लॉक के ग्राम दफ्तरा हिमंचल का है। जहां 65 वर्षीय भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव सोमवार को अपने घेर में चारपाई पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे।
जिनमें से एक ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया और वारदात को अंजाम देकर दोनों वहां से भाग निकलें।
हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पहले जुनावई स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
अलीगढ़ ले जाते समय उनकी रास्ते में मृत्यु हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत से जिले भर के नेताओं में शौक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मौत के कारणों की जानकारी की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएंगा।
यह भी पढ़ें – उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को आया था हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी की गई।