संभल सीओ के बयान पर सियासत, रामगोपाल यादव बोले – हिंसा अनुज चौधरी के देन, चलवाई थी गोलियां।
व्यवस्था बदली तो सीओ अमित चौधरी जैसे लोग जेल में होंगे। फिरोजाबाद में मीडिया से शुक्रवार को बातचीत करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामपाल यादव ने संभाल के सीओ मनोज चौधरी को लेकर कहा है कि संभल का दंगा इन्हीं की देन थी। इन्होंने ही गोली चलवाई थी। अगर व्यवस्था बदली तो ऐसे लोग जेल में होंगे। महाकुंभ के दौरान एक नाविक के द्वारा 130 नाव चलवा कर 30 करोड़ रुपए कमाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार फिरोजाबाद, सहारनपुर।
होली को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में रोष है। इस बयान पर विपक्षी दलों ने भी अपनी रोटियां सेकनी शुरू कर दी है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीओ अनुज चौधरी के बयान की न सिर्फ निंदा की है, बल्कि कार्यवाही की मांग की गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामपाल यादव ने कहा कि संभल हिंसा अनुज चौधरी ने ही कराई थी।
सीओ की भाषा शैली बिल्कुल ठीक नहीं…………
संभल सीओ ने कहा था कि साल में 52 जुमे में जाते हैं और होली सिर्फ एक बार आती है। जिससे होली का रंग लगने से उसका धर्म नष्ट हो जाएंगा, वो अपने घर में रहें।
इस सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि संभल के सीओ की भाषा शैली बिल्कुल ठीक नहीं है। हम सबको त्योहार मिल-जुलकर मनाना चाहिए। सबको एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। जुमे की नमाज़ सुकून से पढ़ें और जहां पर हिंदू क्षेत्र है, वहां पर जाने से बचें।
यह भी पढ़ें – स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का जलवा: बहराइच महोत्सव 2025 बना कला का संगम… देखें Video
एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तो आपसी सौहार्द कैसे बनेगा? संभाल सीओ की बात बिल्कुल सही है लेकिन उनकी भाषा शैली बिल्कुल ठीक नहीं है। भाषा शैली से वह अपनी बातों से नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक संवैधानिक पद पर रहकर इस तरह का औछा बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीओ साहब के ख़िलाफ़ उच्च पुलिस अधिकारियों को खुद एक्शन लेना चाहिए। इमरान मसूद बोले – पाकिस्तान को सब याद रखते हैं। लेकिन एक हिस्सा चीन में ही है, उसे क्यों भूल जाते हैं। अधिकृत कश्मीर में सरकार से लोग बहुत दुखी हैं। बिहार के मंत्री रत्नेश दादा ने कहा था कि औरंगजेब का महिमा मंडन करने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस पर इमरान मसूद ने कहा कि देश के बाहर उन लोगों को नहीं जाना चाहिए, जिन्होंने अंग्रेजों का साथ दिया था। इन लोगों को 100 साल का इतिहास भी पढ़ लेना चाहिए। कौन अंग्रेजों का साथ दे रहा था?
व्यवस्था बदली, तो सीओ अनुज चौधरी जैसे लोग जेल में होंगे…………..
फिरोजाबाद में मीडिया से शुक्रवार को बातचीत करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामपाल यादव ने संभल के सीओ अनुज चौधरी को लेकर कहा कि संभल का दंगा इन्हीं की देन थी। इन्होंने ही गोली चलवाई थी। अगर व्यवस्था बदली तो ऐसी लोग जेल में होंगे। महाकुंभ के दौरान, एक नाविक के द्वारा 130 नाव चलवा कर 30 करोड़ रुपए कमाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। कोई व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है। 1 दिन में 1 लाख या 75,000 रुपए कैसे कमा सकता है?
बृजेश पाठक द्वारा अखिलेश यादव को मोहम्मद बिन तुगलक बताने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि मोहम्मद बिन तुगलक बहुत बड़े और बहुत ही काबिल आदमी थे। बृजेश पाठक को शायद इतिहास की जानकारी नहीं है। दिल्ली में मुस्लिम शासकों के नाम पर रख मार्गों के नाम बदलने के सवाल पर कहा कि की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ नाम बदलने का कार्य किया है। जो लोग धोखा देने का काम करते हैं। वह इसी तरह के काम करते हैं।
मुख्यमंत्री के आदित्यनाथ द्वारा महाराष्ट्र विधायक अबू आज़मी को सपा से निकाल देने की मांग सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया ने जो दिखाया वह गलत है। औरंगजेब ने सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े, लेकिन यह भी सही है कि कुछ मंदिरों के लिए उन्होंने पैसा भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अगर कहीं दूसरी जगह भेज दिया जाएं तो इनका इलाज़ कर देंगे।
उन्होंने यह प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर दी हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के विधायक अबू आज़मी को उत्तर प्रदेश में भेज दिया जाएं, तो वह उनका इलाज कर देंगे।
यह भी पढ़ें – प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं का सम्मान