सहारनपुर के क्षेत्र में अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा, चारों तरफ विभिन्न-विभिन्न जगहों पर अवैध निर्माण।

ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों से सेटिंग बना रखते हैं, लेकिन जो ईमानदार पत्रकार होते हैं वह सच्चाई को उजागर करते हैं। अभी चार दिन पहले सहारनपुर के मोहल्ला पक्का बाग टोपिया सराय में अभी दुकानों का निर्माण किया गया है। जिसमें मीडिया में खबर चलने के बाद भी अब तक कोई शुद्ध नहीं ली गई है। जहां सरकार भ्रष्टाचार मिटाने पर लगी है वहीं भ्रष्ट अधिकारी सरकार की नीतियों पर पानी फेर रहे हैं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार सहारनपुर। 

सहारनपुर के क्षेत्र में अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चारों तरफ विभिन्न-विभिन्न जगहों पर अवैध निर्माण जोरों शोर पर चल रहा है। 

लेकिन विकास प्राधिकरण कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। या फिर यह कहा जाए कि अधिकारियों की साठ गांठ से सरकार को बाहरी चूना लगाया जा रहा है।

अगर मीडिया सच्चाई को उजागर करती है तो विकास प्राधिकरण द्वारा फॉर्मेलिटी पुरी की जाती है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।

जो भी कर्मचारी व अधिकारी जाता है, अपनी सेटिंग बनाकर निकल जाता है। और कुछ तो कर्मचारी ऐसे भी हैं जो यह कह कर चले जाते हैं कि मीडिया से भी अपनी सेटिंग बना लेना , ताकि यह ख़बर ना चल सकें।

कुछ दलाल किस्म के मीडिया के लोग भी हैं, जो चंद पैसों के लिए सच्चाई को उजागर करने से रुक जाते हैं और ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों से सेटिंग बनाकर रखते हैं।

लेकिन जो ईमानदार पत्रकार होते हैं, वह सच्चाई को उजागर करते हैं। अभी चार दिन पहले सहारनपुर के मोहल्ला पक्का बाग टोपिया सराय में अवैध दुकानों का निर्माण किया गया है। जिसमें मीडिया में ख़बर चलने के बाद भी अब तक कोई शुद्ध नहीं ली गई है।

जहां सरकार भ्रष्टाचार मिटाने पर लगी है, वहीं भ्रष्ट अधिकारी सरकार की नीतियों पर पानी फेर रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों है? यह जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति के तहत थाना देवबंद एंटी रोमियो टीम, मिथिलेश राठौर ने महिला को किया जागरूक, बताया मुश्किल में डायल करें ये हेल्पलाइन नंबर।