शादीशुदा के साथ अवैध संबन्ध बनाने वाले इस केस की चर्चा, गुजरात से राजस्थान तक

अवैध संबंधों के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु सात दिन में हो जाती है।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  दौसा (राजस्थान)।  दोसा जिले का यह कैसे वास्तव में खौफनाक कैसे हैं किस तरह से अवैध संबंधों के चलते एक ही परिवार के तीन युवकों की 7 दिन में मौत हो जाती है। यह पूरा मामला इतना खौफनाक और भयानक अथवा दर्दनाक है, कि जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वह दांतों तले उंगलियां दबकर रह गया। इस घटना मे रिश्तों को तार तार करते हुए जिस तरह से तीन लोगों की मौत हुई है, वह अविश्वसनीय है।

यह भी पढ़ें : जयमाला के दौरान दूल्हा पसंद नहीं आया तो लौटा दी बारात

इस केस की चर्चा राजस्थान से लेकर गुजरात तक है। दौसा जिले के जिस गांव का यह पूरा मामला है उसे गांव में तो कोई इस विषय पर बात करने तक को तैयार नहीं है। सात दिन में एक विवाहिता ने अपने पति, भांजे और भाई की लाश देखी है। तीनों की मौत का कारण वह औरत खुद ही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि पूरा घटनाक्रम राजस्थान के दौसा जिले से जुड़ा है। दौसा जिले के एक गांव में रहने वाले मनोज मीणा की शादी कुछ समय पहले एक युवती से हुई थी। काम करने के सिलसिले में मनोज गुजरात चला गया। जहां उसके बाद उसने अपने भांजे लोकेश मीणा को भी काम करने के लिए वही बुला लिया।

उसके बाद मनोज ने अपनी पत्नी को भी गुजरात बुला लिया और तीनों एक ही घर में  एक साथ रहने लगे। इस बीच लोकेश और उसकी मामी के बीच प्रेम हो गया और इस प्रेम के चलते दोनो मे अवैध संबंध स्थापित हो गए। लोकेश ने मामी के अश्लील वीडियो भी बना लिए और उसके बाद मामी को ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा।

इस बीच इसकी जानकारी मनोज को लग गई। मनोज और लोकेश शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान ही यह भेद खुल गया। मनोज और उसकी पत्नी वापस दौसा लौट आए। मनोज ने अपने साले धर्मेंद्र से इसकी चर्चा की तो धर्मेंद्र और मनोज ने मिलकर लोकेश को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया। इस बीच लोकेश भी दौसा वापस आ गया। 

दौसा में जब लोकेश मामा मनोज से मिलने के लिए पहुंचा तो मनोज और धर्मेंद्र ने मिलकर लोकेश को नंगा किया और जंगल में लोकेश को मरने तक पीटते रहे। जब लोकेश मर गया तो उसकी हत्या कर शव को सुखी नदी में दबा दिया। लोकेश के परिजन उसके लापता होने की जानकारी लिए थाने पहुंचे। लालसोट पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लोकेश की हत्या हो गई।

उसकी हत्या के आरोप में मनोज को पकड़ा और उसे थाने में लाकर बंद कर दिया। उसने लालसोट थाने की हवालात में ही फांसी लगा ली। इस घटना के बाद अब मनोज के साले धर्मेंद्र ने भी घबराकर जयपुर में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जिस महिला के कारण यह सब हुआ उसने 7 दिन में ही अपने पति, भाई और भांजे की लाशें देखी है।

यह भी पढ़ें : जयमाला के दौरान दूल्हा पसंद नहीं आया तो लौटा दी बारात