साधारण किसान की तरह ईख की गुड़ाई करते दिखाई दिए- मंत्री जसवंत सैनी

उत्तर प्रदेश के मंत्री जसवंत सैनी का खेतों में कार्य करते हुए वीडियो हुआ वायरल।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।  उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी लोकसभा 2024 की चुनाव की शौर थामने के बाद गन्ने के खेत में हल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बढ़ती गर्मी में जहां एक तरफ राजनेता आराम करने के लिए ठंडे इलाकों में घूमते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं जसवंत सैनी का खेत में काम करने का यह वीडियो काफी चर्चाओं में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जसवंत सैनी सरकार में मंत्री होने के बावजूद अक्सर खेतों में कार्य करते दिखाई देते हैं।  और वह मंत्री होने के बावजूद साधारण तरीके से रहते हैं। यही कारण है कि सवेरे से शाम तक मंत्री जी के आवास पर लोगों का दरबार लगा रहता है। जहां वह लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी करते हैं।

सहारनपुर के लोगों का कहना है कि जसवंत सैनी बहुत ही साधारण प्रतिभा के धनी है। वह कभी भी यह दिखावा नहीं करते कि मैं इस समय राज्य सरकार में मंत्री हूं। वह अपने कर्तव्य और अपने कार्य को बड़े ही बखूबी तरीके से निर्वहन करते हैं। जसवंत सैनी का कहना है कि मैं एक किसान का पुत्र हूं इसलिए कृषि मेरा आधार है। इस धरती माता से जुड़े रहने का उनका यह प्यार वास्तव मे देखने और समझने के लायक है।