रामू राम राईका सहित 20 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट पेश, 50,000 हजार पन्नों में SOG ने तय किया आरोप।

एस आई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में SOG ने मंगलवार दोपहर 20 आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट पेश की।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार जयपुर (राजस्थान)।  प्रस्तुत तस्वीर में, हाथों में लाल कपड़े में लिप्त जो बंडल आपको दिखाई दे रहे हैं, उसमें राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुई धांधलियों की पूरी कहानी लिखी है। 8 बदलो में 50,000 पन्नों में सीआई भर्ती परीक्षा के 20 आरोपियों की पूरी कारस्तानी लिखी है।

यह भी पढ़ें – दीपावली पर हजारों अफीम काश्तकारों को मिली केंद्र सरकार की सौगात।

दरअसल, राजस्थान पुलिस की विशेष टीम SOG ने मंगलवार को सी भर्ती परीक्षा के 20 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। एसआई पेपर लीक केस के 20 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट पेश के गई है। 

बाबूलाल कटारा, रामू राम राईका सहित कई बड़े नाम शामिल-

मंगलवार को जिन 20 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट पेश की गई है उन में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा, रामू राम राईका, पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण के भाई गोपाल सारण के साथ- साथ रामू राम राइका के बेटा – बेटी देवेश और शोभा के नाम भी शामिल है। सी पेपर लीक में अब तक 80 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें – चित्रकूट के परिक्रमा कर रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बनाई चाय, पत्नी के कहने पर बोले – तुम्हारे लिए नहीं, बहन के लिए बनाएंगे।

उल्लेखनीय हो की एसआई पेपर लिख कैसे में करीब 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है इसमें करीब 50 लोग ट्रेनी सब इंस्पेक्टर हैं। जिन्हें अलग-अलग समय में एसओजी  और अपने राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग अकादमी से गिरफ्तार किया था।