राम मंदिर के लिए भक्तों ने बनाया सबसे बड़ा नगाड़ा, महाशिवरात्रि के दिन बनेगा विश्व रिकॉर्ड

12 मार्च को विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा, जो भगवान राम को समर्पित होगा।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  रीवा (मध्य प्रदेश) ।  मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित इस साल का महाशिवरात्रि का महापर्व सबसे खास होने वाला है। 8 मार्च को भव्य आयोजन होने के बाद 12 मार्च को विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। जो भगवान राम को समर्पित होगा।

यह भी पढ़ें : आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका, बीमारी के आधार पर भी कम नहीं होगी सजा

विश्व के सबसे बड़े नगाड़े को 12 मार्च को 1014 पहिया वाहनों के काफिले के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। जिसका 108 स्थान पर श्रद्धालु इसका स्वागत करेंगे। मंनगवा चाकघाट होते हुए यह यात्रा इलाहाबाद पहुंचेगी। 13 मार्च को अयोध्या धाम पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद विशालकाय विश्व के सबसे बड़े नगाड़े को भगवान राम के चरणों में समर्पित किया जाएगा।

अयोध्या में भगवान राम को समर्पित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े नगाड़े को बहुत जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। जिसका 70 फीसदी  काम भी पूर्ण कर लिया गया है। इस नगाड़े का वजन 1 टन है। इसकी ऊंचाई 6 फीट जबकि इसकी चौड़ाई 11 फिट है।

इसके साथ ही अयोध्या में विराजे भगवान राम को समर्पित होने जा रहे सबसे बड़े नगाड़े को बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करेगा। जिसके लिए गिनीज बुक, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम रीवा आएगी। पिछले वर्ष आयोजित किए गए महाशिवरात्रि में भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

जिसमें 1100 किलो की कढ़ाई में 5100 किलो का महाप्रसाद बनकर तैयार हुआ था। जिसे एशिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना गया था। शिव बारात आयोजन समिति द्वारा पिछले 40 सालों से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का प्रसाद लेने बड़ी संख्या में पचमठा नाथ आश्रम पहुंचते हैं।

जबकि 16 वर्षों से इसी पचमठा नाथ आश्रम से भव्य झांकी के साथ शिव बारात भी निकल जा रही है। झांकी के आगे हाथी, ऊंट और घोड़े के अलावा भोलेनाथ के भक्त भूत पिसाच की वेशभूषा धारण कर नाचते थिरकते हुए शिव बारात में शामिल होते हैं। शिव बारात आयोजन समिति द्वारा पचमाठा नाथ आश्रम से सुंदर झांकी निकाली जाएगी।

इसमें धर्म ध्वजा, शहनाई, नगढिया, घोड़ा बग्गी, बाबा महाकाल की पालकी, बाहुबली हनुमान की झांकी, चलित आर्केस्ट्रा सहित अन्य झांकियों के अलावा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा भी झांकी में शामिल होगा। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर वापस पचमाठा अनाथ आश्रम पहुंचेगी।

इसके साथ ही पचमठा नाथ आश्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का कराया जाएगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति इलाहाबाद के तरुण चोपड़ा ग्रुप द्वारा दी जाएगी। साथ ही लखनऊ और बनारस के भी लोग शामिल होंगे। शिव बारात आयोजन में सारेगामापा और इंडियन आइडल के कलाकार भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें : आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका, बीमारी के आधार पर भी कम नहीं होगी सजा