रेलवे विभाग के साथ खेला, मरे हुए दो व्यक्तियों को बनाया पिता और दादा, फिर 60 लाख रुपए ठगे।

कस्बा देवबंद के मुहल्ला पठानपुरा निवासी मैहर खान कृषि भूमि चक संख्या 1158, मूल प्लाट संख्या 348, रकबा 0-7-0 बिस्सा पुख्ता के मालिक थे। करीब 40 साल पहले मैहर खान देवबंद छोड़कर चले गए थे। इसके बाद रेलवे भागने मेहर खान की जमीन पर कब्जा कर लिया था। मेहर खान की कोई संतान नहीं थी।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )।

फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ खेला हुआ है। जालसाजों ने ना सिर्फ किसान की ज़मीन हड़प ली , बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से₹60 लाख रुपए भी ठग लिए है। ठगी का मामला सामने आया तो आनन-फानन में दो महिलाओं समेत 08 जालसाजों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है।

60 लाख की ठगी होने पर रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच बैठा दी है।

कस्बा देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी मेहर खान कृषि भूमि चक संख्या 1158, मूल प्लाट संख्या 348, रकबा 0-7-0 बिस्से पुख्ता के मालिक थे। करीब 40 साल पहले मेहर खान देवबंद छोड़कर चले गए थे। इसके बाद रेलवे विभाग ने मेहर खान की ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया था। मेहर खान के कोई संतान नहीं थी।

यह भी पढ़ें – बुर्का पहन कर दो लड़कों ने सरस्वती पूजा में किया डांस, पुलिस ने दबोचा।

इसका फायदा उठाकर पठानपुरा निवासी राहत, इकराम खां, सरफराज, मोहम्मद सफात खां, शाहनवाज खां, हयात खां और उसकी बेटी खुशनसीब खां ने मरे हुए व्यक्ति को रियासत में मैहर खान की ओलाद दर्शातेेेे हुए नगर पालिका  से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसकेेेेे साथ ही रियासत की संतान बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एसीओ के माध्यम से जमीन में अपनी विरासत दर्ज़ करा ली। जिसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने रेलवेेेेेेेेेे विभाग से ज़मीन पर करीब 60 लाख रुपए का मुआवजा भी ले लिया।

इस खेल में रियासत की पत्नी शहनाज और बेटी खुशनसीब को भी शामिल कर लिया था। शिकायतकर्ता अल्ताफ ने बताया है कि इस मामले में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन कहीं से कोई कार्यवाही नहीं की गई। मुकदमा दर्ज़ होने के बाद रेलवे विभाग से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा हड़पने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना देवबंद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस मोहल्ला पठानपुरा निवासी अल्ताफ खां की तहरीर पर दर्ज़ किया है। इसमें राहत, इकराम खां, सरफराज मोहम्मद सफात खां, शाहनवाज खां, शहनाज खां, उसकी बेटी खुशनसीब खां निवासी पठानपुरा को नामजद किया गया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग को चूना लगाया गया। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान के हर व्यक्ति पर है, 80 हज़ार रुपए का लोन! तेज़ी से बढ़ रहा है यह आंकड़ा।