रैली में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा- उनकी तबीयत ख़राब है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज मुस्तफाबाद में राहुल गांधी की रैली होनी थी। लेकिन राहुल गांधी की तबीयत ख़राब होने की वजह से वह रैली में नहीं जा पाएंगे। राहुल गांधी का स्वास्थ्य बुधवार से खराब चल रहा है। कल बुधवार को राहुल गांधी के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा में नहीं जा सके थे। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली की जनता से संवाद किया था। वहीं राहुल गांधी भी लगातार पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच राहुल गांधी आपकी तबीयत ख़राब होने की ख़बर सामने आई है। आपको बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होंगा और 8 फरवरी को मतगणना होंगी।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज मुस्तफाबाद में राहुल गांधी की रैली होनी थी। लेकिन राहुल गांधी की तबीयत ख़राब होने की वज़ह से वह रैली में नहीं जा पाएंगे। राहुल गांधी का स्वास्थ्य बुधवार से ही ख़राब चल रहा है। बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा में नहीं जा सके थे। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

सदर बाज़ार से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज उम्मीदवार हैं। देवेंद्र यादव ने जनसभा में कहा है कि राहुल जी की तबीयत ख़राब होने के कारण यहां नहीं पहुंचे सकेंगे। देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी का संदेश पढ़ा, जिसमें राहुल गांधी ने कहा है कि तबीयत ठीक होने के बाद वह लोगों से मिलेंगे और उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया है। राहुल गांधी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थापित करना पड़ा था और 21 जनवरी को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की “जय बापू,जय भीम, जय संविधान” रैली में भी शामिल नहीं हो सके थे।

यह भी पढ़ें – कब्र में दफन शव का मुंड काट कर चोरी छुपे ले जा रहे हैं तस्कर, लोगों में दहशत… देखें Video