राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अलीगढ़ में महिलाओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य और जोशीला स्वागत।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  अलीगढ़  (उत्तर प्रदेश)।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अलीगढ़ में महिलाओं ने भी जोशीला स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपको बता दें, कि रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अलीगढ़  मे अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मार कर किया गया जानलेवा हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमालपुर के रास्ते से शहर में प्रवेश किया। जिसके बाद रास्ते में जगह-जगह इस यात्रा का स्वागत, सत्कार किया गया। जबकि इसी क्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं और कांग्रेसियों ने शमशाद मार्केट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

यहां राहुल गांधी के न्याय जोड़ो यात्रा के लिए एक विशाल मंच बनाकर तैयार किया गया और इस मंच पर देशभक्ति के गीत संगीत के बीच यहां भारत जोड़ो न्यान्या यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और उत्साहित होकर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी भी की। यहां मंच पर वक्ताओं ने भीड़ को संबोधित किया।

इसी क्रम में महिला कांग्रेस की महासचिव प्रतिमा सिंह ने कहा कि, यह यात्रा उन गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों ग बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए निकाली गई है। जो वास्तव में मोदी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। और यात्रा में उमड़ने वाली ऐतिहासिक भीड़ इस न्याय यात्रा की सफलता का प्रमाण है।

यहां राहुल गांधी के स्वागत मंच को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा, महिला किसान नेता पूनम पंडित, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिव पांडे, चौधरी रामवीर सिंह किंनवासा, पूजा चढ्ढ़ा, ममता राजपूत, लीना कुमार, रेखा शर्मा, सीता शर्मा, रिचा शर्मा, अनीता करौतिया और विक्रमादित्य सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मार कर किया गया जानलेवा हमला