रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के ख़िलाफ़, पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली में दर्ज़ कराया मुक़दमा।

बस्ती के राजघराने से संबंध रखने वाली भानवी सिंह ने अपनी तैयारी में बताया है कि कैसे प्रतापगढ़ जिले की पथरी रियासत के राजा भैया के साथ उनका विवाह हुआ और उसके बाद रिश्तो में खटास होने लगी। उन्होंने बताया है कि उनकी शादी 17 फरवरी 1995 को हुई थी। शादी का खर्च उनके पिता ने उठाया था।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश )।

यूपी की राजनीति में एक बड़ा नाम जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी रानी भानवी सिंह ने दिल्ली मे एक मुक़दमा दर्ज़ कराया है।

आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच लंबे समय से कानून लड़ाई चल रही है। ऐसे में भानवी सिंह द्वारा नई सिरे से एफआईआर दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद से अब राजा भैया की मुश्किलें बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें – स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का जलवा: बहराइच महोत्सव 2025 बना कला का संगम… देखें Video

भानवी सिंह ने अपने पति पर दूसरी महिलाओं संग अवैध संबंध रखने, उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। राजा भैया की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। भानवी सिंह ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में 18 पन्नों में विस्तार से अपनी बात कही है।

बस्ती के राजघराने से संबंध रखने वाली भानवी सिंह ने अपनी तहरीर में बताया है कि कैसे प्रतापगढ़ जिले की भदरी रियासत के राजा भैया के साथ उनका विवाह हुआ और इसके बाद रिश्तों में खटास होने लगी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 17 फरवरी 1995 को हुई थी। शादी का खर्च उनके पिता ने उठाया था।

राजा भैया के पिता ने अपनी खुशी से इसमें सहयोग किया था। लेकिन, पति राजा भैया इस बात को लेकर उन्हें ताने देते रहें। शादी के तुरंत बाद पति उनसे दूर रहने लगे और वह सास ससुर के साथ ससुराल में रहती थी। राजा भैया अधिकतर समय लखनऊ में रहा करते थे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सास बेटे को कंट्रोल करती थी। जब भी उनके पति बैती में आते थे, तो उनकी सास उनके कमरे में ही सोती थी। ऐसा कई महीनों तक चलता रहा, बाद में उन्होंने पति से बात की और आपत्ति जाहिर की। लेकिन, इससे वह नाराज़ हो गए। पति और सास उन्हें गालियां भी देते थे।

यह भी पढ़ें – कर्नाटक में लॉरी से टकराई इनोवा, पांच लोगों की मौत, पूजा कर लौट रहे थे सभी।