पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के विपश्यना पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा – शांति के लिए पंजाब के लोगों के पैसे उड़ाए।
केजरीवाल के विपश्यना पर निशाना साधते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो 50 गाड़ियों के काफिले से पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। सिरसा ने आरोप लगाया है कि उनके काफिले में दो-दो करोड रुपए की लैंड क्रूज़र कारें थी। सिरसा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल अपनी शांति के लिए पंजाब के लोगों के पैसे उड़ा रहे हैं। ऐसी विपासना का क्या फायदा जहां सादगी और आदमी चिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफिले में अहंकार और दिखावा हो। अरविंद केजरीवाल की यह नकली सादगी एक और नौटंकी है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के मुख्य दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंचे हुए हैं। केजरीवाल ने बुधवार को विपश्यना शुरू कर दिया है। लेकिन केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर भी आ गए हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी शांति के लिए पंजाब का पैसा उड़ाया है। आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल मंगलवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ होशियारपुर से लगभग 14 किलोमीटर दूर चौहान में वन अतिथि गृह पहुंचे थे।
केजरीवाल कि यह नकली सादगी एक और नौटंकी……………
केजरीवाल के विपश्यना पर निशाना साधते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो 50 गाड़ियों के काफिले से पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। सिरसा ने आरोप लगाया है कि उनके काफिले में दो-दो करोड़ रुपए की लैंड क्रूज़र कारें थी। काफिले की सुरक्षा पंजाब पुलिस के 100 से ज़्यादा कमांडो कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – बहराइच महोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर, आयोजन स्थल ने लिया आकार… देखें Video
सिरसा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल अपनी शांति के लिए पंजाब के लोगों के पैसे उड़ा रहे हैं। ऐसी विपश्यना का क्या फायदा जहां सादगी और आत्म चिंतन की जगह अहंकार और दिखावा हो, अरविंद केजरीवाल की नकली सादगी एक और नौटंकी है।
दिसंबर 2023 में भी आनंदगढ़ आए थे केजरीवाल…………..
अरविंद केजरीवाल होशियारपुर से लगभग 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में स्थित धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में शामिल हुए। केजरीवाल विपश्यना सत्र में शामिल होते रहे हैं, और इसके पहले वह जयपुर, नागपुर, हिमाचल प्रदेश, के धर्मशाला के पास धर्मकोट और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं।
यह दूसरी बार है जब केजरीवाल विपश्यना के लिए आनंदगढ़ गए हैं। इससे पहले केजरीवाल दिसंबर 2023 में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था। विपश्यना ध्यान के लिए एक प्राचीन भारतीय विधि है, जो आत्म अवलोकन के माध्यम से आत्म परिवर्तन पर केंद्रित है।
विधानसभा चुनाव में आपकी हुई थी करारी हार………..
5 फरवरी को विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, और उन्होंने खुद को पार्टी से संबंधित गतिविधियों तक ही सीमित कर रखा है। आपने भारी जनादेश के साथ 2015 से 2024 तक दिल्ली पर राज किया था, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में आप 70 सीटों वाली विधानसभा में 22 सीटों पर सिमट गई। भाजपा ने 48 सीट जीत कर दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी का वर्चस्व खत्म दिया।
मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती समेत आपके कई बड़े नेता चुनाव हार गये।
यह भी पढ़ें – 24 फरवरी को मुंह और नाक बंद कर हुई थी मन्नी मंडल की निर्मम हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार… देखें Video