पीएससी की तर्ज पर होंगी थानेदारों की भर्ती, बदलते पैटर्न से उलझन में अभ्यर्थी।

पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। यह 100 अंक की होंगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसे उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा देनी होती थी। फिर साक्षात्कार और इसके बाद मेरिट सूची जारी होती थी। अब दो लिखित परीक्षा होंगी। पहले प्रारंभ परीक्षा होगी। जितने रिक्त पद होंगे, उनकी तुलना में 10 गुना अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के द्वितीय चरण के लिए क्वालीफाई किया जाएंगा।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार ग्वालियर (मध्य प्रदेश )।

मध्य प्रदेश पुलिस में 7 साल बाद थानेदारों की सीधी भर्ती होने जा रही है। भारती की सुगबुगाहट से ही अभ्यर्थी उत्साहित तो हैं, लेकिन नए नियमों से उलझन भी खूब बढ़ गई है। परीक्षा का प्रारूप पूरी तरह बदला हुआ है। पीएससी की तर्ज पर थानेदारों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इससे अब अभ्यर्थी परेशान है। अभ्यर्थी कह रहे हैं कि न सिर्फ लिखित परीक्षा के अलग-अलग करणपाल की शारीरिक परीक्षा के चरण भी पिछली भर्ती के चरण भी पिछली भर्ती की तुलना में भी अधिक कर दिए गए हैं। इसलिए परीक्षा अधिक कठिन होंगी।

शारीरिक के साथ बौद्धिक कौशल की जरूरत……..

सिलेबस भी भारी-भरकम कर दिया है। जबकि विषेशज्ञों का कहना है कि अब थानेदारों को ना सिर्फ शरीर बल्कि बेहतर बौद्धिक कौशल की भी जरूरत है। कानून से लेकर निर्णय लेने की क्षमता में दक्ष होना चाहिए। इस वज़ह से अब परीक्षा का प्रारूप बदल दिया गया है। जिसमें अलग-अलग विषयों से लेकर तार्किक क्षमता का परीक्षण होंगा।

यह भी पढ़ें – आजमगढ़ में पुलिस और राजस्व टीम के सामने चले लाठी-डंडे।

पहले एक ही लिखित परीक्षा होती थी। जिसमें 200 अंक का एक प्रश्न पत्र होता था। इसे उत्तीर्ण करने के बाद मेरिट सूची जारी होती थीं। अब दो लिखित परीक्षा होंगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होंगी, यह 100 अंग की होंगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। जितने रिक्त पद होंगे, उनकी तुलना में 10 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के द्वितीय चरण के लिए क्वालीफाय किया जाएंगा। प्रारंभिक परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं होंगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद उलझन शुरू होती है।

लिखित परीक्षा के दूसरे चरण में दो प्रश्न पत्र होंगे। जिनमें से प्रत्येक प्रश्न पत्र 300-300 अंक का होंगा। इसमें ऋणात्मक मूल्यांकन भी होंगा। गलत उत्तर देने पर अंक कटेंगे। लिखित परीक्षा के द्वितीय चरण में प्रत्येक प्रश्न पत्र के दो-दो खंड होंगे। इसके लिए भारी भरकम सिलेबस के हिसाब से अभ्यर्थियों को तैयारी करनी है।

प्रथम प्रश्न पत्र के खंड (अ) में इतिहास, भारतीय समाज तथा खंड (ब) में गवर्नेंस, संविधान, कानून से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं द्वितीय प्रश्न पत्र के खंड ( अ) में करंट अफेयर्स, अर्थशास्त्र तकनीक और पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, और खंड (ब) में रीजनिंग, डाटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े प्रश्न होंगे।

शारीरिक परीक्षा में तीन चरण होंगे। पिछली भर्ती में 800 मीटर दौड़ का ही इवेंट था, जबकि इस बार तीन इवेंट होंगे। इसमें दौड़, गोला फेंक, और लंबी कूद है। शारीरिक परीक्षा 100 अंक की होंगी। इसमें 40 अंक की दौड़, और 30-30 अंक का गोला फेंक, और लंबी कूद होंगी। जितना बेहतर प्रदर्शन होंगा, उतने अधिक नंबर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – महाकुंभ आएं “हैरी पॉटर” बोले अब जाकर जाना आखिर क्यों है भारत कितना महान, महाकुंभ 2025।