प्रेमानंद महाराज ने रात की पद यात्रा बंद की।
संत प्रेमानंद महाराज रात 2:30 बजे श्री कृष्ण शरणम् समिति से रमण रेती स्थित आश्रम हित राधा केली कुंज के लिए निकलते हैं। 2 किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं। इस दौरान हजारों अनुयायी उनके दर्शन के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार उत्तर प्रदेश।
भीड़ और स्वास्थ्य को वजह बताई,
2 दिन पहले महिलाओं ने किया था विरोध…..
संत प्रेमानंद महाराज अब रात में अपने भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। उन्होंने रात 2:00 बजे की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है।
मथुरा में स्थित राधा केली कुंज आश्रम अपने गुरुवार को बताया, महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
हालांकि, यह भी बात कही जा रही है कि 2 दिन पहले सोसाइटी की महिलाओं ने प्रेमानंद महाराज के रात्रि दर्शन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
इसकी प्रशासन से शिकायत की थी।
2 किलोमीटर पैदल चलते हैं,
संत प्रेमानंद महाराज जी…
संत प्रेमानंद महाराज जी रात 2:30 बजे श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती स्थित आश्रम हित राधा केली कुंज के लिए निकलते हैं। 2 किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं।
इस दौरान हजारों अनुयायी उनके दर्शन के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें – सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुंभ में शामिल होने आएं हिंदू परिवार।