प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन, 17 फरवरी को बैठक।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को यह पदभार साल 2022 में मिला था। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए गए। इसमें जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड और इसी साल हुए दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी शामिल है। आपको बता दें कि 18 फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के रिटायर होने से पहले, पैनल बैठक करेगा और एक नाम को अंकित रूप देगा।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चयन समिति की बैठक 17 फरवरी को होंगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल शामिल होंगे। आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं। इस वज़ह से नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की कवायद तेज़ हो गई है। यही वज़ह है कि बीतें दिनों केंद्रीय कानून मंत्री की अगुवाई में एक खोज समिति का गठन किया गया था।
2022 में चुनाव आयुक्त बने थे राजीव कुमार…..
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को यह पदभार साल 2022 में मिला था। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा, कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए गए। इसमें जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश इसी साल हुए दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी शामिल हैं। आपको बता दें कि 18 फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के रिटायर होने से पहले, पैनल बैठक करेगा और एक नाम को अंकित रूप देगा।
इसी के बाद राष्ट्रपति सिफारिश के आधार पर अगले मुख्य चुनाव आयुक्ति की नियुक्ति की जाएगी। परंपराओं के मुताबिक, पिछले साल एक नया कानून होने से पूर्व सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को पदधारी के रिटायर के बाद सीईसी के रूप में प्रमोशन कर दिया गया था। रेस में ज्ञानेश कुमार का नाम सबसे आगे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर 17 फरवरी को होने वाले चयन समिति की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। मुख्य चुनाव आयोग की रेस में ज्ञानेश कुमार का नाम सामने आगे चल रहा है। गौरतलब है कि चयन समिति मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम को भेजेगी।
यह भी पढ़ें – चरित्र प्रमाण पत्र पर लिख दिया, आवेदक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने का आदी हैं, दो पुलिसकर्मी निलंबित।