रंगों के साथ गूंजे राजनीतिक सुर, विपक्ष और केंद्र सरकार पर साधा निशाना… देखें Video

आशा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनाया होली मिलन समारोह

रिपोर्ट: अमित कुमार : भागलपुर : बिहार। भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित काशिल गांव में आशा पार्टी द्वारा भव्य होली मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही, जहां रंग-गुलाल के साथ संगीत और राजनीति के सुर भी गूंजे।

यह भी पढ़ें : पहले जंगल राज, अब एफआईआर राज : आरसीपी सिंह का नीतीश सरकार पर हमला

अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

Political notes with colors, political notes, opposition and central government targeted ... Watch VIDEसमारोह की शुरुआत आगंतुक अतिथियों के अंग वस्त्र और फूल माला देकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद कार्यक्रम में होली गीतों की धुन बजी, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए झूमते नजर आए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन और विपक्ष पर वार

कार्यक्रम में आशा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना और उद्योग नीति की कड़ी आलोचना की।

प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता पंचम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन कुमार यादव, राष्ट्रीय महासचिव सह विधानसभा प्रभारी कहलगांव प्रसनजीत कुमार सिंह उर्फ हंसल सिंह समेत कई प्रमुख नेता, शिक्षक, पुजारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राजनीति और संस्कृति का संगम

इस होली मिलन समारोह ने न केवल रंगों का आनंद दिया, बल्कि राजनीतिक हलचल भी पैदा की। एक ओर जहां लोग संगीत और नृत्य में मग्न थे, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक चर्चाओं ने माहौल को और रोचक बना दिया।

यह भी पढ़ें : पहले जंगल राज, अब एफआईआर राज : आरसीपी सिंह का नीतीश सरकार पर हमला