पुलिस टीम द्वारा किया गया हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
सर्विलांस टीम बलिया व थाना बांसडीह पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, रस्सी आदि बरामद किया।
मुकेश कुमार (एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार (बलिया)। थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या कृत करने वाले दो नफर उपयुक्त को गिरफ्तार किया गया दिनांक 09.11. 2023 को वादी श्री सिराजुद्दीन हुसैन पुत्र अली हुसैन निवासी ग्राम बकवां थाना बांसडीह जनपद बलिया द्वारा दशरथ वर्मा के खेत में अपने पुत्र इरफान अली उर्फ पप्पू की गला रेत कर हत्या करके प्लास्टिक की बोरी में बांधकर शव फेंकने के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
यह भी पढ़ें : पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सदमे में पत्नी और बेटी
जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा प्रारंभ की गई।इस दौरान विवेचना संदिग्ध मोबाइल नंबर का सीडीआर की विश्लेषण परिस्थितिजन साक्ष्य के अभिव्यक्तगुण 1-भीम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी यदुवशी नगर पदमिनिया थाना कृष्णगंढ़, जिला आरा भोजपुर बिहार हालमुकाम 08/p/01Railend Road थाना सिरामपुर जिला हुगली, पश्चिम बंगाल व 2- दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम बकवां थाना बांसडीह जनपद बलिया की संलिप्तत पाई गई और विवेचना से नाम प्रकाश में आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक इरफान अली उर्फ पप्पू पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम बकवां थाना बांसडीह जनपद बलिया व दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम बकवां थाना बांसडीह जनपद बलिया के बीच आपसी संबंध था। दीपिका सिंह के पति कोलकाता में रहकर ग्लास हिंदुस्तान नेशनल फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।
दीपिका सिंह का कोलकाता अपने पति के पास आना-जाना था। कोलकाता में रहते हुए दीपिका सिंह का संबंध दुधिये भीम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी ग्राम यदुवंशी नगर पदमिनिया थाना कृष्णगढ़ जिला आरा भोजपुर बिहार जिला हुगली पश्चिम बंगाल से संबंध हो गया। लेकिन अशोक सिंह के ड्यूटी पर चले जाने के बाद इरफान अली उर्फ पप्पू द्वारा फोन किया जाता रहा जो कि भीम यादव को नागवार लगता था।
जिससे वहीं पर दोनों ने इरफान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाकर दिनांक 31.10.2023 को भीम यादव के साथ कोलकाता से बलिया ग्राम बकवां जनपद बलिया अगर रहने लगे पूर्व योजना के अनुसार गांव में रहकर जाकर इरफान से जारी दूरभाष वार्ता होने लगी और दिनांक 08/09. 11. 2023 की रात्रि में इरफान अली उर्फ पप्पू जैसे ही महिला के घर आया।
अभियुक्त भीम यादव ने बगल में रखी जूट की रस्सी से इरफान अली का गला दीपिका सिंह की मदद से दबा दिया और इरफान अली बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तथा इरफान जिंदा ना बचे इसलिए दोनों ने मिलकर गला रेतकर, सिर के हिस्से को बोरी में भरकर पास के खेत में फेंक कर अभियुक्त भीम यादव, मृतक इरफान का मोबाइल व चाकू लेकर चला गया।
तत्पश्चात घटना के बाद मृतक का सीडीआर प्राप्त की गई। सीडीआर के विश्लेषण में परिस्थितिजन तकनीकी साक्षी एवं अन्य साक्ष्य से मृतक इरफान एवं दीपिका एवं भीम यादव के आपस में वार्ता के क्रम में दीपिका सिंह व भीम की संलिप्तता पाई गई। इसके संबंध में अभियुक्त भीम यादव की गिरफ्तारी की गई। जिसके बाद ट्रांजिस्ट रिडिमांड माननीय न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल के समक्ष प्रस्तुत कर याचना किया गया।
जिस पर माननीय न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल द्वारा तीन दिवस का रिमांड स्वीकृत किया। जिससे पूछताछ करने से अभियुक्त दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम बकवां की भी संलिप्त बताई गयी। दीपिका सिंह की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने घटना को स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू, रस्सी आदि की बरामद की सुनिश्चित की गई।
यह भी पढ़ें : पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सदमे में पत्नी और बेटी