पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ, गरीबों के खिलाफ पीएम मोदी ने लड़ाई लड़ी – नायब सिंह सैनी

कांग्रेस को जमकर घेरा, कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता, कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन इसके लिए कोई काम नहीं किया।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  करनाल (हरियाणा)।  हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को करनाल जिले के गांव जुंडला में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और आने वाली 25 मई को भाजपा के समर्थन में भारी मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस और उसके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद किये, चंपारण में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। पिछले 10 सालों में भारत का रुतबा दुनिया में बढ़ा और वह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और नंबर वन देश बनकर उभरा है। इस बार मोदी जी ने एक संकल्प लिया है, कि 2024 में जब हम तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश में 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो। हर घर के बिजली का बिल जीरो करने और देश के 80 करोड लोगों को राशन देने की व्यवस्था सरकार करेगी और गरीबों के लिए 3 करोड़ और मकान बनाकर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उनके नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहां की कांग्रेस ने 60 साल के शासनकाल के दौरान देश के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के लोगों ने देश को लूटने का काम किया। देश को गरीबों की ओर धकेला है। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता रही, देश की नहीं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को कहते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 10 सालों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया है। आज देश की सरकार की नीति ठीक है। देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। 10 साल में देश ने विकास की दिशा में दशा तय की है। पीएम मोदी ने गरीबों की चिंता की है। उनके सम्मान में के लिए मोदी लगातार काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया। लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया। मोदी के नेतृत्व में घर-घर सिलेंडर पहुंचा है। हर घर में नल से जल पहुंचा है।  12.50 करोड़ किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। सीएम ने कहा कि मैं यहां उपस्थित जनसमूह से एक बार फिर अपील करता हूं, कि अबकी बार 40 बार के नारे को सार्थक बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और करवांऐ।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस और उसके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद किये, चंपारण में बोले पीएम नरेंद्र मोदी