पत्नी को लाठी से पीट पीट कर किया अधमरा, बेहोश होने पर पत्नी की काटी जीभ

पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नरही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर होने के कारण महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  बलिया (बिहार)।  जिला बलिया के नरही नही थाना के लक्ष्मणपुर चट्टी मे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नशे में धुत पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीट पीट कर अदमार कर दिया। इससे भी उसका मन नही  भरा तो पत्नी की जीभ काटकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नरही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपियों को 20-20 साल की सजा

गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर सादर शुभ सूचित थाना प्रभारी पन्ने लाल ने घटनास्थल का जायज लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, यह पूरा मामला नगरा थाने के चंद्रवार दुबौली गांव निवासी राजू गुप्ता की शादी रतसर में कुमकुम देवी के साथ हुई थी। राजू शराब के नशे में आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। पत्नी को जवाब देकर समूह से पैसा निकलवा लिया था। पैसा जमा न करने के कारण गांव से गायब हो गया था। करीब 15 दिन से बेटे के ससुराल बसंतपुर में रह रहा था।

तीन दिन से लक्ष्मणपुर चट्टी पर किराए का कमरा लेकर बर्फ बेच रहा था। सोमवार की देर रात पत्नी कुमकुम देवी बेटे के ससुराल में गर्भवती बहू को देखने गई थी। वहां जाकर राजू हंगामा करने लगा। पत्नी उसके साथ लक्ष्मणपुर चट्टी स्थित कमरे में चली आई। देर रात में नशे में राजू ने लाठी डंडे से कुमकुम की बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। जब वह बेहोश हो गई तो बेहोश होने के बाद पति ने बेहोश पत्नी की जीभ काट दी।

आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी पन्नेलाल ने घायल कुमकुम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकार शुभ सूचित ने बताया कि बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर पिता राजू गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है। कुमकुम देवी की मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने वाला था। राजू गुप्ता के भाई बेटे सुमंत के ससुराल वाले जुटे थे। राजू का भाई सुमंत के ससुराल वालों की लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगाते हुए शव जंगल ले जाने की बात कह रहे थे।

वहीं पुत्र सुमंत पिता की गलती बताते हुए मां का दाह संस्कार शिवरामपुर घाट पर करने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष इमरजेंसी के सामने आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पोस्टमार्टम कराने आई पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत किया। मृतक कुमकुम देवी के शव का दाह संस्कार उनके बेटे सुमंत ने ससुराल वालों के साथ शिवरामपुर गंगा घाट पर किया।

यह भी पढ़ें : नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपियों को 20-20 साल की सजा